भाजपा को कांग्रेस नहीं दे सकती चुनौती, बिखर जाएगा इंडिया ब्लॉक: केटीआर

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कहा है कि भाजपा का सामना करने में कांग्रेस विफल रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आने वाले दिनों में इंडिया ब्लॉक बिखर जाएगा। हैदराबाद के जुबिली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्यतर्ताओं को संबोधित करते हुए केटीआर ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में अहंकार काफी ज्यादा है, लिहाजा उनके साथ काम करना बहुत मुश्किल है। अंत में राहुल गांधी के अलावा इंडिया ब्लॉक में कोई नहीं बचेगा।

केटीआर ने कहा कि इंडिया ब्लॉक बिखर रहा है। पहले आम आदमी पार्टी गई, फिर पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने कांग्रेस का साथ छोड़ा। फिर नीतीश कुमार भी अलग हो गए। केरल में सीपीआईएम भी कांग्रेस से बहुत नाराज है। ऐसे में यह सब इस बात की ओर इशारा करते हैं कि विपक्षी दलों का कांग्रेस के साथ बने रहना बहुत मुश्किल है।

ktr

तेलंगाना में क्षेत्रीय दल बीआरएस और अन्य राज्यों में क्षेत्रीय दल ही भाजपा को चुनौती दे सकते हैं नाकि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियां। जो दल इंडिया ब्लॉक से अलग हो रहे हैं उन्हें साथ आना चाहिए और एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहिए।

केटीआर ने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने मैदान छोड़ दिया था। उन्होंने तेलंगाना के लोगों से अपील की है कि वह बीआरएस और पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर का समर्थन करें, जैसे पंजाब, पश्चिम बंगाल और बिहार में लोगों ने आम आदमी पार्टी, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार का समर्थन किया। सिर्फ इसी तरही के भाजपा को मात दी जा सकती है।

केटीआर ने कहा कि लोगों को दिमाग में यह जरूर रखना चाहिए कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीआरएस ने भाजपा को मात दी है कांग्रेस ने नहीं। बीआरएस ने बांदी में बांदी संजय कुमार, धर्मपुरी अरविंद, सोयम बापू राव, इटाला राजेंद्र और रघुनंदन राव जैसे भाजपा नेताओँ को मात दी है। सिर्फ बीआरएस ही लोकसभा चुनाव में लोगों की आवाज को बुलंद कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+