तेलंगाना चुनाव: केटीआर बोले- केसीआर के कामारेड्डी विधायक बनने से होगा यहां का जमकर विकास, अच्छे दिन आएंगे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए सत्तारूढ़ बीआरएस ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीआरएस के नेता लगातार चुनाव प्रचार में केसीआर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। वहीं मतदान से पहले बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और वर्तमान आईटी मंत्री के टी रामा राव ने वोटरों के बीच प्रचार के अंतिम दिन तक बीआरएस सरकार के कार्यकाल हुए कामों का बयान किया।

केटीआर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो में कहा
सीएम ने एक साल के अंदर अपने निर्वाचन क्षेत्र में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करवाई। इसके अलावा, कामारेड्डी में खेतों तक गोदावरी नदी का पानी पहुंचाने के लिए सीएम केसीआर अथक प्रयास कर रहे हैं। वहीं गजवेल में जीत हासिल कर चुने जाने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र में कई बीज और अन्य प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की।
इसके साथ ही केटीआर ने वादा किया कि पहली बार कामारेड्डी से मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद, निर्वाचन क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी, विशेषकर यहां पर शैक्षणिक संस्थानों के आने से तेजी से विकास होगा।
केटीआर ने वोटरों को समझाया कि
अगर भाजपा या कांग्रेस नेता कामारेड्डी से चुना जाता है, तो क्या उन्हें निर्वाचन क्षेत्र में विकास के लिए धन मिल सकता है? केटीआर ने कहा कल्पना कीजिए जब मुख्यमंत्री कामारेड्डी का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो इस निर्वाचन क्षेत्र की किस्मत थोड़े ही समय में बदल जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जमीन नहीं मांगेंगे, इसके बजाय वह निर्दिष्ट भूमि के लिए पट्टे की पेशकश करेंगे।केटीआर ने कहा 3 दिसंबर को बीआरएस की अगर सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री केसीआर के इस निर्वाचन क्षेत्र कामारेड्डी का जमकर विकास होगा।
केटीआर ने बीआरएस की ओर से किए गए ये वादे दोहराए
- बीआरएस सरकार 400 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर देगी
- सौभाग्य लक्ष्मी के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को 3,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता
- आसरा पेंशन को चरणबद्ध तरीके से 5000 रुपये तक बढ़ाएगी
- सभी राशन कार्डों के लिए, अन्नपूर्णा कार्यक्रम के तहत बढ़िया किस्म के चावल की आपूर्ति की जाएगी
- 5 लाख रुपये का बीमा कवरेज दिया जाएगा
- महिलाओं की सुविधा के लिए प्रत्येक वार्ड में एक विशिष्ट महिला समाख्या भवन का निर्माण किया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications