लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केटीआर बोले- तेलंगाना में केसीआर के प्रति सहानुभूति की लहर उभरती हुई महसूस हो रही
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तेलंगाना में कांग्रेस की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीआरएस ने हमले तेज कर दिए है। बीआरएस नेता और पूर्व सरकार में मंत्री रहे केटीआर ने लोगों से किए वादों को छुपाने के प्रयास के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस की आलोचना की है। इसके साथ ही केटीआर ने दावा किया कि तेलंगाना में में बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव के पक्ष में वर्तमान समय में सहानुभूति की लहर उभरती हुई महसूस हो रही है।

केटीआर ने हैदराबाद के तेलंगाना भवन में नलगोंडा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र - श्रृंखला की 17वीं और अंतिम - के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए ये बात बोली।
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कहा
तेलंगाना विधानसभा चुनावों में हालिया झटके के बाद पार्टी सुप्रीमो के.चंद्रशेखर राव के पक्ष में सहानुभूति लहर उभरती हुई महसूस हो रही है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में विजयी प्रदर्शन के लिए सहानुभूति कारक को भुनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
नलगोंडा बैठक बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने कहा
कार्यकर्ताओं को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। आप भविष्य में पार्टी की सफलता की कुंजी हैं, अगर बीआरएस आज भी मजबूत है, तो यह उनके अटूट समर्थन के कारण है। उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि कांग्रेस बहुत तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है। कई वर्ग पहले ही सबसे पुरानी पार्टी से दूर जा चुके हैं। अगर नेता और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे तो लोकसभा चुनाव जीतना आसान हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications