करण को एयरपोर्ट पर देख एक्टर ने किया हल्का कमेंट, सनी का हुआ मूड खराब, धर्मेंद्र भी गुस्से में
नई दिल्ली। बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे और फिल्म में भी काम कर चुके कमाल आर खान ने करण देओल को लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने करण की हालिया रिलीज फिल्म का मजाक उड़ाते हुए उन्हें खराब एक्टर कहा है। बताया गया है कि इस पर करण के पापा सनी देओल और दादा धर्मेंद्र नाखुश हैं।

केआरके ने करण को लेकर किया ये ट्वीट
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान ने सनी देओल के बेटे करण देओल को लेकर किए ट्वीट में लिखा, मैंने आज करण देओल को एयरपोर्ट पर देखा। उसने मुझसे हैलो तक नहीं कहा। मैं उनसे बड़ा हूं और आज के समय में बॉलीवुड का नंबर 1 क्रिटिक हूं। इसका तो यही मतलब है कि लड़का कमजोर एक्टर तो है ही, इसे घमंड भी बहुत है। कह सकता हूं कि ये बॉलीवुड में कभी कामयाब नहीं हो हो पाएगा।

देओल को परिवार को नहीं आया पसंद, लोगों ने भी सुनाई
केआरके के ट्वीट पर देओल परिवार नाखुश बताया गया है। सनी देओल और उनके परिवार को इस तरह करण को घमंडी कहना बुरा लगा है। वहीं केआरके के ट्वीट पर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनको भला-बुरा कहा है। यूजर्स ने कहा कि फिल्म अच्छी हो या खराब हो लेकिन आपको इस तरह किसी का मजाक उड़ाने का हक नहीं है। एक यूजर ने तो ये तक लिखा कि आप कोई शाहरुख खान हैं कि आपको देखते ही सब पहचान लें। आपको इग्नोर करके करण ने ठीक ही किया।

करण ने किया है बॉलीवुड में डेब्यू
सनी देओल के बेटे की करण देओल की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' बीते हफ्ते रिलीज हुई है। फिल्म के निर्देशक सनी देओल ही हैं। काफी समय से सनी फिल्म के प्रमोशन में भी लगे हुए थे। फिल्म को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं कमाई भी फिल्म बहुत अच्छी नहीं कर सकी है जबकि कोई बड़ी फिल्म भी पल पल दिल के पास के साथ रिलीज नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications