Kozhikode plane crash: राहुल गांधी ने कहा 'सुनकर स्तब्ध हूं'
नई दिल्ली। केरल में हुए बड़े विमान हादसे से देश को झगझोर कर रख दिया है। दुबई से केरल आ रही एयर इंडिया की विमान रनवे पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गई। भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसल गई और दो टुकड़ों में बंट गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के क्रैश लैंडिंग की घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त की।

Recommended Video
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से बात की है । उन्होंने कहा कि कोझिकोड विमान हादसे को लेकर दुख हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। उन्होंने घायल यात्रियों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मेरी बात हुई है और हादसे को लेकर जानकारी हासिल की। वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी दुख जताते हुए कहा कि कोझिकोड विमान हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि विमान दुर्घटना में हताहतों के समाचार से चिंतित और व्यथित हूं। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे परिजनों को धैर्य और ढांढस दें।












Click it and Unblock the Notifications