#Kollam Tragedy: मंदिर के पास विस्फोटक से भरी मिली तीन लावारिस कारें

केरल। केरल पुलिस ने पटाखों से भरी तीन लावारिस कारों को सीज किया है। ये तीनों कारें पुत्तंगिल मंदिर के पास पाई गईं हैं। सोमवार दोपहर इसकी जानकारी मिलते ही बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच गई है। इस बीच आतिशबाजी के लिए जिम्मेदार पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। आपको बता दें कि पुत्तंगिल मंदिर में ही रविवार को आतिशबाजी के बाद भयंकर आग लगने से करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 380 लोग घायल हुए थे।

#Kollam Tragedy: 3 abandoned cars with explosives found

पुलिस ने यहां के स्थानीय लोगों से निवेदन किया है कि लोग अपने-अपने घरों को तबतक के लिए खाली कर दें जबतक की पूरे इलाके को सेफ ना घोष्िात कर दिया जाए। वहीं पुलिस को इस मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने हादसे के बाद पुत्तंगिल मंदिर के टॉप मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद से मंदिर एडमिनिस्ट्रेशन के लोग गायब हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इन लोगों की तलाश में दिक्कत इसलिए भी आ रही है, क्योंकि सभी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए हैं। सुरेंद्रन और उमेश नाम के दो शख्स की पुलिस को खास तौर पर तलाश है। बताया जाता है कि इन दो लोगों ने ही आतिशबाजी का इवेंट ऑर्गनाइज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+