कोलकाता पहुंचा Nipah Virus! संपर्क में आने से सेना के जवान की मौत

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में Nipah virus के संक्रमण के कारण सेना के एक जवान की रविवार को मौत हो गई। मृत जवान का नाम सीनू प्रसाद बताया जा रहा है। सीनू प्रसाद पश्चिम बंगाल में फोर्ट विलियम में पोस्टेड थे। मौत के अगले दिन जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृत सैनिक के शरीर से नमूने जांच के लिए पुणे भेज दिए गए हैं।

केरल का रहने वाला था सेना का जवान

केरल का रहने वाला था सेना का जवान

सेना द्वारा जानकारी दी कि केरल में गांव में रहने के दौरान ही जवान को बुखार आ गया था। बेहतर इलाज के लिए जवान को सेना के कमांडो अस्ताल में भर्ती कराया गया। जवान पर कई तरह के टेस्ट किए गए, लेकिन कोई असर नहीं हुआ और जवान ने रविवार को दम तोड़ दिया।

13 मई को यूनिट लौटा था जवान

13 मई को यूनिट लौटा था जवान

13 मई को जवान एक महीने की छुट्टी खत्म करके अपनी यूनिट में लौटा था। इसी दौरान जवान की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी, जिसके कारण आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की सारी कोशिशें नाकामी साबित हुई और सीनू प्रसाद ने दम तोड़ दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि सीनू को 20 अप्रैल को भी अस्पताल में भर्ती किया था। जांच के नमूनों के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे में भेज दिया गया। ये देश का एकमात्र संस्थान है जहां निपाह वायरस संक्रमण की पुख्ता जांच की जाती है। निपाह वायरस के बारे में कहा जा रहा है कि अभी तक इसके कारण 13 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 200 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है।

विशेषज्ञों की टीम कर रही है जांच

विशेषज्ञों की टीम कर रही है जांच

Nipah virus देश के अलग- अलग राज्यों में तेजी से फैल रहा था। पहले कहा जा रहा था कि इसके फैलने का स्त्रोत चमगादड़ है, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि इसका स्त्रोत चमगादड़ नहीं है। फिलहाल विशेषज्ञों की एक टीम इसके बारे में जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+