कोलकाता मर्डर केस: ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले में पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महिला पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।
अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि, पुलिस ने जिस शख्स को अरेस्ट किया है, वह अस्पताल से संबंध नहीं रखता है। हालांकि उसकी अस्पताल के अंदर कई विभागों तक पहुंच थी। जिसके चलते वह आए दिन अस्पताल में आता रहता था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो बाहरी व्यक्ति है। उसकी गतिविधियाँ काफी संदिग्ध थीं और वह अपराध में सीधे शामिल लग रहा है। पुलिस ने एक टूटा हुआ ब्लूटूथ इयरफोन का टुकड़ा बरामद करने के बाद गिरफ्तारी की। जिसने पुलिस को उस संदिग्ध तक पहुँचाया।
पहचान और जाँच
अन्य पोस्टग्रेजुएट प्रशिक्षु (पीजीटी) और महिला डॉक्टरों ने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की। पुलिस विभाग के एक सूत्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने विरोधाभासी बयान दिए थे।
पुलिस का कहना है कि, "अब, हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके साथ और कौन था या क्या उसके साथ कोई और था? पुलिस संदिग्ध पर आवश्यक चिकित्सा परीक्षण कर सकती है।
अतिरिक्त पूछताछ
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार की रात महिला डॉक्टर की मौत की जांच के संबंध में दो इंटर्न डॉक्टरों से भी पूछताछ की। कोलकाता में सरकारी अस्पताल में एक सेमिनार हॉल के अंदर पोस्टग्रेजुएट प्रशिक्षु डॉक्टर का अर्धनग्न शव शुक्रवार को मिला था।
पीड़ित की पृष्ठभूमि और ऑटोप्सी रिपोर्ट
मृतक ह्रदय चिकित्सा विभाग में सेकेंड ईयर की छात्रा थी और गुरुवार रात ड्यूटी पर थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे, और उसके पिता ने आरोप लगाया है कि उसका आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अंदर बलात्कार और हत्या की गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक ऑटोप्सी रिपोर्टों से पता चला है कि महिला डॉक्टर पर मारने से पहले यौन शोषण किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications