कोलकाता: ईएम बाईपास के पास लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को Ultadanga के पास ईएम बायपास पर भयंकर आग लग गई। बंगाल केमिकल्स के पास के इलाके में ये आग लगी है। आग लगते ही मौके पर 15 दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं।

wb

एटीआई गेट 4 के पास आग लगने की घटना के कारण, ईएम बाईपास और मणिकटला मेन रोड का ट्रैफिक डॉयवर्ट किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक कोलकाता ने आवश्‍यक सावधानी बरतनें का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि अल्टाडंगा के पास ईएम बायपास पर बंगाल केमिकल्स के पास एक इलाके में ये आग अचानक लग गई।

wb

न्‍यूज एजेंसी की खबरों के अनुसार कोलकाता के साल्‍क लेक क्षेत्र में ईएम बाईपास से सटे हुए दत्‍तबाद में मंगलगवार की शाम को एक अपाटमेंट के बगल में बनी झोपडि़यों में अचानक आग लग गई। अग्निशमन सेवा के लोगों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए तुरंत 10 दमकल गाड़ियां पहुंच गई और आग को काबू पाने का प्रयास किया। जब दमकल की टीम पहुंची तब तक एलपीजी सिलेंडर और झोपड़ी में रखे अन्य ज्वलनशील पदार्थों से यह आग बहुत भड़क चुकी थी। दमकल को शाम 6.38 बजे इस आग की जानकारी मिली और वो तुरंत मौके पर पहुंच गए है। फिलहाल अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं हैं। इन झोपडि़यों में अचानक आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चला है इस आग के कारण यातायात विभाग द्वारा ट्रैफिक डायरवर्जन्‍ के कारण काफी बिजी रहने वाले ई एम बाईपास पर गाडि़यों की आवागमन बाधित हो गया था। जिससे लोगों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

https://www.oneindia.com/photos/farmers-across-india-protest-against-farm-law-59111.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+