कोलकाता: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर
कोलकाता: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर
कोलकाता। कोलकाता के तारतला में बुधवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग के चलते क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। सुबह करीब 10 बजे एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी। आग फैक्ट्री के गोदाम में लगी, जहां कई तरह के मैटल रखे हुए थे। आग की लपटें ऊंची उठती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

कोलकाता के दक्षिण-पश्चिम में स्थित तारतला में ये हादसा हुआ। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया है कि दोपहर तक आग पर काबू कर लिया गया है। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग के पीछे क्या वजहें हैं, इसको लेकर अभी कुछ सामने नहीं आया है। अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications