Kolkata Doctor Case: सुप्रीम कोर्ट में केस की दूसरी सुनवाई आज, जानिए CJI के नेतृत्व वाली बेंच ने क्या कहा

Kolkata Doctor Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) आज सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के निर्मम बलात्कार और हत्या की जांच पर प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत की। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा शामिल थे, ने मंगलवार (20 अगस्त) को इस मामले की सुनवाई की थी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को कहा था कि देश को बदलाव के लिए किसी और बलात्कार मामले का इंतजार नहीं करना चाहिए, और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यबल का गठन किया। शीर्ष अदालत ने इस मामले की सुनवाई फिर से शुरू कर दी है।

Kolkata Doctor Case Progress Report SC CBI

31 वर्षीय रेसिडेंट डॉक्टर के क्रूर बलात्कार और हत्या ने देशव्यापी आक्रोश और विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया है। मंगलवार की सुनवाई में, शीर्ष अदालत ने इस मामले को संभालने में बंगाल सरकार की विभिन्न चूकों और राज्य संचालित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तोड़फोड़ को रोकने में विफल रहने पर फटकार लगाई। बंगाल सरकार भी आज तोड़फोड़ की जांच की प्रगति पर एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करेगी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को बलात्कार-हत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी, जिसमें आरजी कर अस्पताल प्रशासन द्वारा "गंभीर चूक" को उजागर किया गया था।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने क्या कहा

केस की सुनवाई शुरु होने पर सीजेआई ने स्टेटस रिपोर्ट पढ़ने के बाद आरोपी की चोट की मेडिकल रिपोर्ट मांगी।कोर्ट को बताया गया कि यह केस डायरी का हिस्सा है।

सोलिसिटर जनरल ने बताया कि पीड़िता के दाह संस्कार के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। अपराध स्थल को बदल दिया गया है।

न्यायमूर्ति पारदीवाला ने सुनवाई के दौरान बंगाल सरकार का पक्ष रख रहे वकिल कपिल सिबल से कहा, "आपके राज्य द्वारा अपनाई गई पूरी प्रक्रिया मेरे 30 साल के करियर में मैंने कभी नहीं देखी। सबसे पहले, क्या यह सच है कि यूडी सुबह 10:30 बजे दर्ज किया गया था? दूसरा, यह असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट नॉन-मेडिकल कौन है, उसका व्यवहार भी बहुत संदिग्ध है, उसने इस तरह से क्यों काम किया?"

सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में क्या कहा?

शीर्ष अदालत ने मंगलवार की सुनवाई में बंगाल सरकार द्वारा संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को बलात्कार-हत्या मामले के प्रबंधन पर फटकार लगाई। बेंच ने अस्पताल के अधिकारियों और पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष को एफआईआर दर्ज करने में देरी के लिए फटकार लगाई, यह पूछते हुए कि यह अंतिम संस्कार के कई घंटे बाद क्यों किया गया।

इसके अलावा, बेंच ने अधिकारियों की आलोचना की कि उन्होंने पीड़िता के माता-पिता को उसके शव को देखने के लिए तीन घंटे इंतजार कराया। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने मीडिया में पीड़िता का नाम और तस्वीरें प्रसारित होने पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि महिला डॉक्टरों की सुरक्षा राष्ट्रीय हित का मामला है और इसके बिना समानता का कोई सिद्धांत नहीं हो सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को भी फटकार लगाई कि उन्होंने डॉ. घोष को आरजी कर अस्पताल के प्रमुख पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही एक अन्य प्रतिष्ठित राज्य संचालित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का प्राचार्य नियुक्त कर दिया। इसके अलावा, अदालत ने स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए सुरक्षित कार्य स्थितियों का सुझाव देने हेतु दस सदस्यीय राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) का गठन किया।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे डॉक्टरों संगठन

ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशंस फेडरेशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें राष्ट्रीय टास्क फोर्स की सिफारिशों के लागू होने तक डॉक्टरों के लिए अंतरिम सुरक्षा की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि चूंकि सिफारिशों को लागू करने में समय लगेगा, इसलिए डॉक्टरों के लिए कुछ अंतरिम उपाय किए जाने चाहिए, जिनमें मेडिकल कॉलेज या अस्पताल के सभी संवेदनशील क्षेत्रों (प्रवेश और निकास द्वार, गलियारे और हॉस्टल) में सीसीटीवी निगरानी शामिल हो।

याचिका में आगे कहा गया, "डॉक्टर, विशेषकर महिला डॉक्टर, इस भयानक घटना के बाद डरी हुई हैं। उनके परिवार उन्हें रात की ड्यूटी करने नहीं दे रहे हैं, इसलिए सुरक्षा जरुरी है।"

इसके अलावा, एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स की राष्ट्रीय महासंघ ने भी एक हस्तक्षेप आवेदन के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया, जिसमें देश भर के सभी एम्स में विभिन्न रेजिडेंट डॉक्टरों की चिंताओं को उजागर किया गया। आवेदन में भी एनटीएफ की सिफारिशों के लागू होने तक डॉक्टरों के लिए अंतरिम उपायों की मांग की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+