Kolkata Doctor Case: इस्‍तीफे की मांग उठी तो ममता बनर्जी ने मृतका के लिए लगाई न्‍याय की गुहार, शुरू किया मार्च

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्‍टर के रेप और हत्‍या मामले में देश भर में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। वहीं अब इस पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मृतक डॉक्‍टर के लिए न्याय की मांग करते हुए कोलकाता में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोपियों के लिए मौत की सज़ा की मांग की। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के साथ धरने पर टीएमसी कार्यकर्ताओं भी मौजूद रहे।

बता दें कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस पर अविश्वास जताते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने इस घटना पर ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की है।

CM Mamata Banerjee

बता दें एक सप्‍ताह पहले कोलकाता के मेडिक कॉलेज में ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ हुए रेप और हत्‍या के मामले को लेकर देशव्‍यापी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में देश भर के डॉक्टरों और मेडिकल प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिसमें केवल आपातकालीन और इमरजेंसी विभागों तक ही सेवाएं सीमित रखी हैं।

भाजपा निकालेगी कैंडिल मार्च

मुंबई में भाजपा ने कथित बलात्कार के विरोध में कैंडिल मार्च निकालने वाली है। वहीं चंडीगढ़ में पीजीआईएमईआर में जूनियर डॉक्टरों और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। गोवा मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर ने भी शुक्रवार दोपहर विरोध-प्रदर्शन किया।

कोलकाता हाईकोर्ट ने दी ये हिदायत

कलकत्ता हाई कोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा देने का आदेश दिया है। साथ ही लोगों से अनुरोध किया है कि वे पीड़ित का नाम और विवरण सोशल मीडिया पर साझा न करें।

सीबीआई ने प्रिंसिपल और साथ डॉक्‍टरों के साथ की पूछताछ

बता दें इस मामले में सीबीआई ने मामले से जुड़ी पूछताछ के लिए पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बुलाया है। इसके अलावा आरजी कर मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टरों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+