Kolkata:भीड़ के दबाव से थमी सांसें,पसलियां टूटीं, फेफड़े फटे, चोरबागान भगदड़ पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा

Kolkata Chorbagan Stampede Post-Mortem Report: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ ने 19 लोगों की जान ले ली। अब शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि ज्यादातर लोगों की मौत छाती पर भारी दबाव पड़ने और दम घुटने से हुई। कुछ शवों में पसलियां टूटकर फेफड़ों तक में घुस गई थीं।

कई लोगों के अंदरूनी अंगों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। इस हादसे में 25 लोग घायल हुए थे। शुरुआती जांच में बारिश, पंडाल में भीड़ बढ़ने और अंदर जाने की कोशिश में धक्का-मुक्की को संभावित वजहों में गिना जा रहा है। हालांकि, मौतों के सटीक कारणों की पुष्टि अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

Kolkata Stampede

चोरबागान भगदड़ में मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम में क्या-क्या आया सामने?

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर मृतकों की मौत 'ट्रॉमेटिक एस्फिक्सिया' की वजह से हुई। आसान भाषा में समझें तो जब किसी व्यक्ति की छाती पर लगातार बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है, तो फेफड़े ठीक से फैल नहीं पाते। ऐसे में सांस लेना मुश्किल हो जाता है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती। भीड़ में गिरने के बाद लोगों के ऊपर लगातार दबाव पड़ने से दम घुटने की स्थिति बनी।

PTI की रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि सात मृतकों के शरीर में दम घुटने के साथ कई अंगों को नुकसान पहुंचने के संकेत मिले। कम से कम छह मामलों में टूटी पसलियां फेफड़ों में घुस गई थीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भीड़ के दबाव ने लोगों को कितनी गंभीर चोटें पहुंचाईं।

फेफड़े, लिवर और पेट तक में चोटें, कई शवों में इंटरनल ब्लीडिंग

पोस्टमार्टम के दौरान कई मृतकों के शरीर में अंदरूनी रक्तस्राव और अंगों के फटने जैसी चोटें भी मिलीं। रिपोर्ट में फेफड़ों के अलावा पेट, लिवर और पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। कुछ मामलों में सिर पर चोट के निशान भी दर्ज किए गए।

इन शुरुआती निष्कर्षों से पता चलता है कि हादसे में सिर्फ दम घुटने का मामला नहीं था। भीड़ के दबाव से शरीर के अंदर गंभीर चोटें भी आईं। हालांकि, अभी इन रिपोर्टों को शुरुआती माना जा रहा है। मौत की अंतिम वजह विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगी।

मृतकों में से 18 का पोस्टमार्टम कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया गया, जबकि एक अन्य शव की जांच नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुई।

बारिश, संकरा गेट और पंडाल में भीड़, कैसे बिगड़े हालात?

चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार शाम भारी बारिश के कारण कई लोग पंडाल के अंदर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे। बाहर खड़े लोग अंदर जाने के लिए बेचैन थे। इसी बीच भीड़ का दबाव बढ़ा और लोगों ने अंदर घुसने की कोशिश की।

पीटीआई के हवाले से पहले सामने आई जानकारी में एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि पंडाल का गेट और बाहर आने-जाने का रास्ता अचानक बढ़ी भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त चौड़ा नहीं था। ऐसे में भीड़ का दबाव बढ़ने पर लोगों के गिरने और उनके ऊपर दूसरे लोगों के चढ़ जाने का खतरा पैदा हो गया।

एक सार्वजनिक घोषणा का वीडियो भी जांच के दायरे में है। इसमें उद्घोषक अस्थायी ढांचे के गिरने की आशंका जताते हुए लोगों से बाहर निकलने को कहता सुनाई देता है। यह घोषणा किस परिस्थिति में की गई और इसका भीड़ पर क्या असर पड़ा, इसकी जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, पूजा समिति के पदाधिकारियों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हादसे के बाद जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया था कि शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुई घटना में 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए। घायलों में एक या दो की हालत गंभीर बताई गई थी।

घटना के बाद पूजा समिति के महासचिव और दूसरे पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, कोलकाता पुलिस ने मामले में पूजा आयोजन समिति के सचिव और उपाध्यक्ष समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में अब भीड़ के प्रबंधन, पंडाल की व्यवस्था, रास्तों की चौड़ाई और सार्वजनिक घोषणा से जुड़े पहलुओं की पड़ताल अहम होगी।

यह हादसा एक बार फिर दिखाता है कि बड़े धार्मिक आयोजनों में सिर्फ भीड़ को नियंत्रित करना काफी नहीं है। प्रवेश और निकास के रास्ते, मौसम के हिसाब से इंतजाम और आपात स्थिति में सही सूचना देना भी उतना ही जरूरी है। चोरबागान हादसे में इन व्यवस्थाओं की क्या भूमिका रही, इसका जवाब जांच और अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+