कोलकाता के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
नई दिल्ली: पूरे देश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है, जहां अब तक 29 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसमें बड़ी संख्या में फ्रंट लाइन पर खड़े वर्कर्स भी शामिल हैं। हाल ही में कोलकाता सेंट्रल डिवीजन के एसीपी उदय शंकर बनर्जी भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिनकी हालत कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी। अब उनके निधन की खबर सामने आई है। इस बात की पुष्टि खुद कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने की है।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर अनुज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक उत्कृष्ट अधिकारी एसीपी (सेंट्रल डिवीजन) उदय शंकर बनर्जी के असामयिक निधन की खबर से दुखी हूं। वो कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता पुलिस की ओर से एसीपी बनर्जी को श्रद्धांजलि दी।
आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 29.10 लाख है। इसमें से 21.60 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 55002 की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां पर 1.29 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 2634 की मौत हुई है, जबकि 98789 लोग ठीक हो चुके हैं। ऐसे में अब वहां एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 27,696 है।












Click it and Unblock the Notifications