BIGG BOSS 13: शो से बाहर होते ही इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, सलमान पर लगाया आरोप

नई दिल्ली। टेलीविजन शो बिग बॉस 13 अपने कंटेस्टेंट को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। इस बार शो के होस्ट सलमान खान पर एक एक्ट्रेस ने बड़ा आरोप लगाकर सबको हैरान कर दिया। शो में इन दिनों फिनाले की रेस शुरू हो चुकी है और सलमान खान ने इसका ऐलान वीकेंड का वार में ही कर दिया था। इस हफ्ते शो से दो कंटेस्टेंट बाहर हुए जिनमें से एक कोएना मित्रा थी। कोएना ने शो से बाहर होते ही सलमान खान और बिग बॉस पर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं। इस पर अभिनेत्री ने भी चुप्पी तोड़ी है।

संजीदगी से जीता दर्शकों दिल

संजीदगी से जीता दर्शकों दिल

बिग बॉस के पहले दिन से ही कोएना मित्रा ने अपनी संजीदगी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। शो से उनके बाहर होने से पहले सबको यही लग रहा था कि वह कम से कम फिनाले तक तो जरूर पहुंचेंगी, लेकिन जब उन्हें घर से निकाला गया तो यह बाद दर्शकों को हजम नहीं हुई और वह सोशल मीडिया पर सलमान खान और बिग बॉस पर सवाल उठाने लगे। वहीं, बिग बॉस के घर से वापस आने के बाद कोएना ने अपनी पहली ही प्रतिक्रिया में शो को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए, कोएना ने सलमान खान पर एकतरफा रवैया रखने का आरोप लगाया।

सलमान ने का एकतरफा रवैया

सलमान ने का एकतरफा रवैया

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कोएना कहा कि, सलमान खान ने मुझे अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया, उन्होंने एकतरफा रवैया अपना कर सिर्फ दूसरों की बात सुनी। उन्होंने कहा, घर के अंदर जब दूसरे हफ्ते में मैंने शहनाज के मजाक उड़ाने की बात कही तो सलमान ने उनका बचाव करते हुए कहा लोग इसे पसंद कर रहे हैं। कोएना ने सलमान खान पर व्यक्तिगत रूप से शहनाज का बचाव करने का आरोप लगाया।

शहनाज को कोई पसंद नहीं करता

शहनाज को कोई पसंद नहीं करता

कोएना मित्रा ने बताया कि घर के बाहर आने पर मैंने यह अनुभव किया कि शहनाज को कोई पसंद नहीं कर रहा है, हर कोई उनके पीठ पीछे उनकी आलोचना करता है। जब मैंने सलमान से सवाल किया कि क्या दर्शक गरिया और सिद्धांतों को पसंद नहीं करेंगे तो सलमान की तरफ से जवाब आया कि इन सबके लिए अलग प्लेटफॉर्म हैं। इसका मतलब है कि बिग बॉस सिद्धांतों और गरिमा को बनाए रखने के लिए नहीं है।

कोएना ने कहा कि, सलमान ने अपने कथन से दर्शकों को संदेश दिया कि यह शो शिक्षित, बुद्धिमान और सम्मान जनक महिलाओं के लिए नहीं है, उन्होंने कहा ये मंच सबके लिए नहीं है। कोएना ने साफ किया कि वह सलमान के रवैये से बहुत निराश थीं, कोएना को लगा की सलमान उनके खिलाफ हैं और सना के लिए अभिभावक की भूमिका निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+