क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

झारखंड: भतीजे से अवैध रिश्ते के संदेह में महिला के बाल काटे और निर्वस्त्र किया

Google Oneindia News

नई दिल्ली- झारखंड में एक तुगलकी पंचायत जिसमें अधिकांश महिलाएं ही थीं, उन्होंने एक महिला के न सिर्फ बाल काट दिए, बल्कि उसे भरी सभा में निर्वस्त्र भी कर दिया। दिमाग को हिलाकर रख देने वाली ये घटना झारखंड के कोडरमा की है। पीड़ित महिला चार बच्चों की मां बताई जा रही है।

Koderma:panchayat stripped a women,shaved hair on suspicion of illicit relationship with nephew

कोडरमा की उस महिला के साथ कुछ महिलाओं ने ही इतना जघन्य अपराध सिर्फ इसलिए किया है कि उन्हें संदेह है कि उस महिला ने कथित तौर पर अपने भतीजे के साथ कथित तौर पर नाजायज ताल्लुकात रखे। पंचायत में कोडरमा के डेंगोडीह नाम के लोगों ने महिला पर चरित्रहीन होने और अपने पति की गैर-मौजूदगी में भतीजे के साथ अवैध रिश्ते रखने का आरोप लगाते हुए उसके बाल काट दिए और सबके सामने निर्वस्त्र कर दिया।

दरअसल, मामला ये है कि पीड़ित महिला ने अपने भतीजे की गलत हरकत से तंग आकर उसके खिलाफ आवाज उठाई थी। पीड़ित महिला ने अपने भतीजे संदीप साव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति की गैर-मौजूदगी में वह उसका फायदा उठाता है। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले तीन महीने से उसका भतीजा उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उसका 22 साल का भतीजा उससे संबंध जारी रखने के लिए उनसे ब्लैकमेल कर रहा था।

लेकिन, जब गांव वालों को महिला की इस शिकायत की भनक लगी तो उसने सारा दोष उसी पर मढ़ना शुरू कर दिया और आरोप लगाने लगे कि उसी ने अपने भतीजे को फंसा लिया है। इन आरोपों के बाद पीड़ित महिला को उसके घर से खींच कर एक पंचायत के सामने ला खड़ा किया गया, जिसमें अधिकतर महिलाएं ही शामिल थीं। तब पंचायत ने महिला को निर्वस्त्र करने का आदेश सुना दिया। पंचायत की कुछ महिलाओं ने ही मिलकर उसके बाल भी काट दिए। अब बवाल बढ़ने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है और उसने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन एक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें- शादी से पहले मंगेतर कर रहा था ये डिमांड, लड़की ने की आत्महत्या

Comments
English summary
Koderma:panchayat stripped a women,shaved hair on suspicion of illicit relationship with nephew
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X