समुद्री जहाज में लगी आग, 80 फीसदी झुलसा एक सदस्य, नेवी और कोस्ट गार्ड ने शुरू किया बचाव अभियान

नई दिल्लीः एक भारतीय मर्चेंट पोत में बुधवार को आग लग गई। इस आग में एक क्रू सदस्य बुरी तरह झुलस गया। आग की घटना के बाद पोत में शॉर्ट स्क्रीट हुए, जिससे बिजली कट गई और पोत आगे नहीं बढ़ सका। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, पोत कोच्चि से दक्षिण-पश्चिम की ओर 14.5 नॉटिकल मील की दूरी पर लंगर डाले हुए था, यहीं पर इसमें आग लग गई। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

पोत में 22 लोग सवार थे

पोत में 22 लोग सवार थे

लोगों को पोत से बाहर निकालने के लिए कोस्ट गार्ड्स की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि जहाज में करीब 22 लोग सवार थे। भारतीय मर्चेंट पोत का नाम एमवी नलिनी बताया जा रहा है।

एक सदस्य हुआ बुरी तरह घायल

एक सदस्य हुआ बुरी तरह घायल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुजरात के एक पोर्ट से रासायनिक टैंकर कोलंबो जा रहा था, इसी दौरान बुधवार को 8.30 बजे विस्फोट हुआ और इंजन रूम में आग लगी। इस आग में एक सदस्य करीब 80 फीसदी जल गया। दूसरे सदस्यों ने राहत के लिए मदद मांगी। नौसेना और तट रक्षक ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। कोस्ट गार्ड ने बचाव अभियान के लिए अपनी 'चार्ली नाव' तैनात की।

एएलएच हेलीकॉप्टर ने ली जा रही है मदद

एएलएच हेलीकॉप्टर ने ली जा रही है मदद

जहाज से दूसरे चालक सदस्यों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में दक्षिणी नौसेना कमान सक्रिय हो गया है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एक एएलएच हेलीकॉप्टर को रवाना कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+