15 अगस्त आजादी- जानिये क्यों 15 अगस्त को ही क्यों मिली आजादी

अंकुर सिंह। 15 अगस्त 1947 को देश को सालों की गुलामी के बाद अंग्रेजों से आजादी मिली थी। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर इसी दिन भारत को आजादी क्यूं मिली।

15 अगस्त को जब देश के आजाद होने की घोषणा हुई थी तो पूरे देश में खुशी की लहर थी। लेकिन इस तारीख के पीछे काफी मायूस करने वाली वजह है जो बहुत कम ही लोगों को पता है।

जापानी सेना ने टेके थे इसी दिन घुटने

दरअसल 15 अगस्त को भारत को ब्रिटिश राज से मुक्ति देने का फैसला वॉयसराय लॉर्ड माउंटबेटन का था। यह वही दिन था जब 1945 को जापानी सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरन एलाइड फोर्सेस के सामने अपने हथियार डालते हुए आत्मसमपर्ण किया था।

वहीं आजादी का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे भारतीय नेता इससे पहले की खुद कोई तारीख तय कर पाते अंग्रेजों ने अपनी ओर से ही 15 अगस्त 1947 को देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद करने की घोषणा कर दी। ऐसे अंग्रेजों ने जाते-जाते भी भारत की आजादी की तारीख को भी ऐसे दिन के साथ जोड़ दिया जिस जिन जापान की सेना ने अपने घुटने टेके थे।

आया 15 अगस्त- स्कूलों में टायलेट बनाने में फेल कंपनियां

बहरहाल इस बात का अब शायद ही कोई महत्व बचा हो लेकिन जब भी इतिहास के पन्ने खंगाले जायेंगे तो 15 अगस्त के साथ दो घटनाओं को याद किया जाएगा एक भारत को इस दिन आजादी मिली और दूसरी कि इसी दिन जापानी सेना ने अंग्रेजों के सामने घुटने टेके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+