जानिए एक्‍शन किंग सुनील शेट्टी को क्यों आया गुस्‍सा ?

जानिए एक्‍शन किंग सुनील शेट्टी को क्यों आया गुस्‍सा

मुंबई। एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग एंगल को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं स्‍टार किड्स को लेकर इससे संबंधित बातें होती रहती हैं। एक्‍टर सुनील शेट्टी स्टार किड्स, उनकी जीवन शैली और फिल्म उद्योग में ड्रग्स के शामिल होने पर पिछले दिनों जो हुआ उससे वाकिफ है। लेकिन उन्‍हें पूरा विश्वास है कि उनके बच्चे अथिया शेट्टी और बेटा अहान इससे सुरक्षित हैं लेकिन उन्‍हें इस बात की चिंता है कि स्‍टार किड्स को लेकर गलत धारणा बन रही है।

suneel shetti

सुनील शेट्टी ने स्‍टार किड्स के बारे में बोली ये बात
सुनील सेट्टी ने कहा "मैं अपने बच्चों के लिए चिंता नहीं करता, मैं सामान्य रूप से फिल्‍म इंडस्‍ट्री के स्‍टार के बच्चों के बारे में चिंतित हूं। फिल्‍म इंडस्‍ट्री के बच्‍चों को 'ड्रगी' (druggie) कहा जाता है। नहीं हम वो नहीं हैं। हम अच्छे लोग हैं। हमें सामाजिक रूप से रखा गया है और हम अपना सीएसआर करते हैं और मैं इसके बारे में बहुत मुखर हूं। मैं जो समर्थन करता हूं वह एक स्वच्छ, अच्छा, मैत्रीपूर्ण वातावरण है। "

कोई जजमेंट नहीं देना चाहिए
सुनील सेट्टी भी जियो और जीने दो की अवधारणा में विश्वास करते है। उन्‍होंने कहा मेरे रास्‍ते में असफलता कभी नहीं आई। मैं पांच फ्लॉप के बाद भी सुनील शेट्टी हूं। आप मुझे नहीं बता सकते कि कैसे चलना है और क्या बात करना है। आप मेरे बारे में कह सकते हैं, 'वह एक फ्लॉप अभिनेता हैं' लेकिन आप जीवन में कहां हैं? आप कौन हैं?" मैं ये सवाल पूछूंगा अगर आप व्यक्तिगत होंगे। अन्यथा आप अपना जीवन जी रहे हैं और मैं अपना जीवन जी रहा हूं। इसलिए, कोई जजमेंट किसी के बारे में नहीं देना चाहिए ।

सुनील शेट्टी ने अपने बेटे को लेकर बोली ये बात

एक्‍टर सुनील शेट्टी की बेठी आथिया शेट्टी अभी तक बॉलीवुड में तीन फिल्‍में कर चुकी हैं वहीं एक्‍टर के बेटे की जल्‍द ही तेलुगू ब्लाॅकबस्‍टर, RX 100 की रिमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। सुनील सेट्टी ने अपने बेटे को दावा किया कि मुझे ये लगता है कि मेरी इमेज प्रभावित होगी क्योंकि वो बहुत अच्‍छा है। वो शानदार एक्‍शन करेगा तो लोग कहेंगे कि पिता इतना अच्‍छा नहीं करते थे पिता एवरेज थे जबकि बेटा शानदार है। वह मेरे से काफी ईमानदार है।''

मैं पांच फ्लॉप के बाद भी सुनील शेट्टी हूं

बॉलीवुड एक्टर का कॉन्सेप्ट जियो और जीने दो का है। उन्होंने कहा, ''मेरे रास्ते में असफलता कभी नहीं आई। मैं पांच फ्लॉप के बाद भी सुनील शेट्टी हूं। आप मुझे नहीं बता सकते कि कैसे चलना है और बात करना है। आप मेरे बारे में कह सकते हैं कि वह एक फ्लॉप एक्टर हैं, लेकिन आप जीवन में कहां हैं? आप कौन हैं? मैं ये सवाल पूछूंगा अगर आप व्यक्तिगत होंगे। आप अपना जीवन जी रहे हैं और मैं अपना जीवन जी रहा हूं। इसलिए, कोई जजमेंट नहीं देना चाहिए।''

किक्रेट खेलते सुनील शेट्टी पिछले दिनों हुए थे स्‍पाट

पिछले दिनों सुनील शेट्टी किक्रेट खेलते हुए स्‍पाट हुए थे जिस पर एक्‍टर ने कहा था कि वह एक आउटडोर पर्सन है। उन्होंने कहा कि वह अपनी फिल्म के और करीब आ रहा है। वह काफी खुश और एक्साइटेड है। वह काफी सिंपल है और कैमरामैन उनके दोस्त हैं। वह क्रिकेट के अलावा फुटबाल खेलते हैं। वो एक खोताखोर भी हैं। एडवेंचर करना उन्‍हें भाता है।

https://www.filmibeat.com/photos/vishnupriya-71418.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+