जानिए कौन है स्वाति रावल जिनकी पीएम मोदी ने ट्वीट कर की तारीफ

Know who is Swati Rawal, whose PM Modi tweeted and praised इटली जहां कोरोना वायरस चरम पर है वहां फंसी छात्रों को लाने गई एयर इंडिया की पायलट स्‍वाति के बारे में जानिए सबकुछ, जिनकी पीएम मोदी भी कर रहे हैं तारीफ।

बेंगलुरु। कोरोना वायरस का खौफ लोगों को इतना सता रहा है कि किसी को सामान्‍य खांसी, छींक आने पर चार कोस दूर भाग रहे है। वहीं देश के हजारों कोरोना योद्धा हैं जो अपनी जान जोखिम में डाल कर इनकी सेवा में जुटे हुए हैं। इसमें इनका इलाज करने वाले चिकित्सकों के साथ बड़ी संख्‍या में ऐसे कोरोना योद्धा हैं जो भारतीय नागरिकों के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। हम आपको ऐसे ही एक कोरोना योद्धा से मिलवाने जा रहे जिसकी तारीफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी कर रहे हैं ।

इसलिए पीएम मोदी ने की तारीफ

इसलिए पीएम मोदी ने की तारीफ

बता दें पिछली 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन हम सभी ने दिन भर घर में कैद रखने के बाद शाम 5 बजे अपने घरों से बाहर निकल कर तालियां, थालियां और शंखनाद किया था वो इन्‍हीं कोरोना योद्धाओं के सम्मान में किया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने पूरे देश के इस मुश्किल घड़ी में एकजुटता दिखाई उसकी जमकर सराहना की और उसके साथ कुछ कोरोना योद्धाओं के लिए ट्वीट कर उनके जस्‍बें को सलाम किया।उन्‍हीं में एक थी स्‍वाति रावल और उनकी टीम भी जिनकी पीएम मोदी ने जमकर प्रशंसा की। जानिए कौन है स्‍वाति रातव और उन्‍होंने इस मुश्किल घड़ी में क्या जस्‍बा दिखाया ?

स्‍वाति के इस जस्‍बें को किया पीएम मोदी ने सलाम

कोरोना वायरस के मरीजों से जब उनके घर वाले तक संपर्क तक नहीं करना चाह रहे हैं, ऐसे में कोई टीम विदेश में फंसे नागरिकों को लाने के लिए जाती है तो ये अपने आप में सराहनीय बात है। वो भी ऐसे देश में जाना जहां कोरोना से सबसे अधिक लोग प्रभावि हो। एयर इंडिया का वो विमान जिसकी पायलट स्‍वाति रावल थी जो अपनी टीम के साथ वहां गई और वहां फंसे भारतीयों को वापस लेकर आयी।

5 साल के बच्‍चे की मां भी हैं स्‍वाति

5 साल के बच्‍चे की मां भी हैं स्‍वाति

इस टीम की कैप्‍टन स्‍वाति की जो कि स्‍वयं एक पांच वर्ष के बच्‍चें की मां हैं एयर इंडिया की 777 की कमांड हैं। स्वाति भी उस टीम की सदस्य थीं जो इटली की राजधानी में फंसे 265 भारतीयों को बचाने के लिए गई हुई थीं। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित इटली से 263 भारतीय छात्रों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान भारत पहुंचा। एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग और इमिग्रेशन के बाद सभी छात्रों को आईटीबीपी छावला कैंप में क्वारेंटाइन फैसिलिटी में भेजा गया।

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने की एयर इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे टीम पर गर्व है जिसने धैर्य रखते हुए मानवता का परिचय दिया। पीएम ने कहा कि देश भर में उनके इस असाधारण प्रयास की प्रशंसा की जा रही हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने इस टीम की महिला कप्‍तान स्‍वाति के साहस की सराहना की।

स्‍वाति की ये ख्‍वाहिश रह गई अधूरी

स्‍वाति की ये ख्‍वाहिश रह गई अधूरी

बता दें एयरइंडिया की पायलट इससे पहले भी तब सुर्खियों में थी जब उन्‍होंने मीडिया में खूब सुर्खिंयां बटोरी थी और उनके प्रयास की हर किसी ने तारीफ की थी। दरअसल 2010 में स्‍वाति एयर इंडिया की सभी महिला क्रू का हिस्सा थी जिसने मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। वो पिछले 15 सालों से एयर इंडिया का यान उड़ा रही है स्‍वाति का सपना दरअसल बचपन से पायलट बनकर फाइटर प्‍लेन उड़ाने का था लेकिन उस समय लड़कियों वायु सेना में उड़ान भरने की अनुमति नहीं थी, इसलिए वो फाइटर पायलट नहीं बन पाई। इसके बाद उन्होंने एयर इंडिया ज्वाइन किया और एक कामर्शियल पायलट बन गईं। स्वाति का कहना है कि उनके परिवार ने उनकी पसंद के लिए उनका समर्थन किया है। स्‍वाति कहती है कि हम किसी भी तरह देश की सेवा कर पाए ये मेरे लिए सौभाग्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+