अरबपति मीट कारोबारी मोईन कुरैशी गिरफ्तार, जानिए कौन है ये
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चर्चित मीट कारोबारी मोईन कुरैशी को शुक्रवार की रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मोईन कुरैसी को शनिवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पिछले महीने एक गुप्त सूचना के आधार पर ईडी ने साउथ दिल्ली में मोईन के दो ठिकानों पर छापेमारी की थी। मालूम हो कि अरबपति कुरैशी पर हवाला कारोबार के जरिए दुबई, लंदन और यूरोप के अन्य शहरों में अवैध तरीके से मोटी रकम भेजने का आरोप है। ईडी ने कुरैशी के साथ कुछ जेवर और संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज भी सीज किए हैं। इसी के साथ ईडी ने सीज किए गए दस्तावेजों से संबंधित ट्रांजेक्शन डिटेल्स की विस्तृत जानकारी कई देशों से मांगी है। कई बार ऐसे मौके आए जब मोईन कुरैशी चर्चा में रहे फिर चाहे वह राजनेताओं से करीबी के चलते रहे हों या फिर बेटी की शादी में अरबों रुपये खर्च करने के मामले में। जाने कुरैशी के बारे में..

जाने कौन है मोईन कुरैशी
मोईन कुरैशी का पूरा नाम मोईन अख्तर कुरैशी है। मोईन एक अरबपति मीट कारोबारी है और मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है। मोईन कुरैशी के बारे में हमेशा से यह कहा जाता रहा है कि, उसके सत्ता में बैठे लोगों से अच्छे संबंध रहे हैं। मोईन ने अपनी पढ़ाई दूहरादून के दून स्कूल और दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से पूरी की। पढ़ाई खत्म होने के बाद कुरैशी ने रामपुर, उत्तर प्रदेश में अपना खुद का एक छोटा बूचड़खाना खोला और देखते ही देखते कम समय में ही देश का सबसे बड़ा मीट कारोबारी बन गया। वैसे तो कुरैशी की देश विदेश में कई कंपनियां हैं, लेकिन उनमें से एक प्रमुख एएमक्यू है जो मांस का निर्यात करती है। अरबपति मोईन कुरैशी दिल्ली के छतररपुर में एक फार्महाउस का मालिक है। फार्म हाउस के बारे में कहा जाता है कि यह काफी शानदार है और इसे जर्मनी के जाने माने आर्किटेक्ट जीन लुइन ने डिजाइन किया था। जिसे डिजाइनिंग की टॉप इंटरनेशनल मैगजीन एली डिकोर के फ्रंट पेज पर जगह दी गई थी।

बड़े बड़े नेताओं से करीबी संबंध
मीट कारोबारी मोईन कुरैशी को ईडी ने पहली बार 2014 के चुनावों के दौरान गिरफ्तार किया था। नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपनी रैलियों के दौरान उसका नाम भी लिया था। मोईन कुरैशी ने कई बार अपने मुंह से कहा है कि उसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संरक्षण प्राप्त है, जिससे उसे कोई हाथ भी नहीं लगा सकता। नरेंद्र मोदी ने अपनी रैलियों में कहा था कि कांग्रेस के शासन काल में कुरैशी के कांग्रेस से इतने बेहतर संबंध थे कि रडार में होने बाद भी उससे कभी पूछताछ नही की गई।

चर्चा में रहती है मॉडल बेटी
मोईन कुरैशी की बेटी का नाम पर्निया कुरैशी है और वह आए दिन चर्चा में रहती हैं। पर्निया एक फैशन डिजायनर भी हैं और खुद का फैशन स्टोर भी चलाती हैं। पर्निया की शादी लंदन बेस्ड चार्टर अकाउंटेंट अजीत प्रसाद के बेटे अर्जुन प्रसाद से हुई है। कुरैशी के पूर्व कंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद से करीबी रिश्ते हैं। चर्चित मीट कारोबारी मोइन कुरैशी हवाला के जरिए 200 करोड़ रुपए विदेश में भेजने के आरोपी हैं। कुरैशी साल 2011 से ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रडार पर हैं।

बेटी की शादी में पानी की तरह बहाया था पैसा
अपनी बेटी की भव्य शादी के दौरान कुरैशी कई जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गए थे। जिसके बाद ईडी ने धन शोधन मामले में कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। ईडी ने 2015 के काले धन अधिनियम के तहत कुरैशी को कई नोटिस जारी किए थे। ईडी का आरोप था कि कुरैशी ने 100 करोड़ की रकम के कई अवैध चला रखे है हैं। साल 2015 में ईडी ने कुरैशी के खिलाफ विदेशी विनिमय प्रबंध कानून (FEMA) के तहत जांच शुरू की थी। यह जांच आयकर विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए कुछ दस्तावेजों पर आधारित थी। इन दस्तावेजों में इस मांस कारोबारी और उसकी कंपनियों के हवाला कारोबार में संलिप्तता और फेमा कानून के उल्लंघन में शामिल होने के संकेत मिले थे। कुरैशी लगातार पूछताछ से बचते रहे है और पिछले साल तो कुरैशी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन विभाग के अधिकारियों को झांसा देकर फरार हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications