जानिए कौन है मरीना कुंवर? जिसका नाम लेकर सोनू निगम ने दी भूषण कुमार को भंडाफोड़ करने की धमकी
जानिए कौन है मरीना कुंवर? जिसका नाम लेकर सोनू निगम ने दी भूषण कुमार को भंडाफोड़ करने की धमकी
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में अब जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। बॉलीवुड में 'नेपोटिज्म' और 'पावरफुल लोगों की लॉबी' को लेकर कई नामचीन कलाकारों ने मोर्चा खोल दिया है। सिंगर सोनू निगम ने म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के मालिक को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। सोनू निगम ने टी-सीरिज के मालिक भूषण कुमार को माफिया बताया और कहा कि तुम मुझे पंगा मत लेना, मेरे पास सबूत है जानिए कौन है वो मरीना कुंवर जिसके नाम से सोनू निगम ने भूषण कुमार को एक्सपोज करने की धमकी दी हैं।

जबरदस्त डिप्रेशन में हैं मरीना कुंवर
इस मामले में अपना नाम सुर्खियों में आने के बाद मरीना कुंवर ने सोमवार को एक ट्वीट किया है।'मरीना ने एक ट्वीट कर अपनी जिंदगी में हुए अनचाही घटनाओं का जिक्र किया है। साथ ही तनाव में होने की बात कही। इस ट्वीट में मरीना कुंवर ने लिखा है, 'जब आपके जीवन में कुछ अनचाही घटनाएं घटती हैं, तो उस समय आप उस समय आप डिप्रेशन में जाना चुनते हो। कोई नहीं जानता कि बुरी घटनाएं आपके जीवन को कितना प्रभावित करती हैं। मरीना कुंवर ने कहा है कि वो बहुत उदास हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'कभी कभी हम हार जाते हैं और हम इसे अपने जीवन के साथ खत्म कर लेते हैं। मैं बहुत उदास महसूस कर रही हूं।' मरीना का ये ट्वीट अब वायरल हो गया है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Recommended Video

मरीना कुंवर ने मीटू के तहत आरोप लगाए थे कि
मरीना साल 2018 में उस समय चर्चा में आई गई थीं। जब उन्होंने डायरेक्टर साजिद खान और भूषण कुमार पर #MeToo के आरोप लगाए थे। मीडिया में मरीना ने खुलासा किया था कि भूषण कुमार ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। सोनू निगम ने अपने वीडियो में मरीना का नाम लेते हुए भूषण कुमार को चेतावनी देते हुए कहा था- ''मरीना कुंवर याद है न, मरीना कुंवर? वो क्यों बोली और क्यों बैकआउट हुई? ये मुझे नहीं पता, मीडिया को पता है।माफिया इस तरह फंक्शन करता है। उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है। अब अगर तूने मेरे से पंगा लिया तो उसका वीडियो मैं अपने यूट्यूब चैनल पर डाल दूंगा और बहुत धूमधाम से डालूंगा। मेरे मुंह मत लगना बस अब।

बाबा राम-रहीम पर भी मरीना लगा चुकी हैं ये आरोप
बता दें मरीना कुंवर एक मॉडल और टीवी एक्ट्रेस हैं। मरीना 'जिंदगी तुमसे', 'जग्गू दादा', 'शपथ', 'सीआईडी' और 'आहट' जैसे सीरियल्स में काम किया है। मरीना ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाए थे कि भूषण कुमार ने वीडियो में काम देने के नाम पर उन्हें अपने घर पर बुलाया था और उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। मरीना जेल में बंद राम रहीम पर भी मीटू का आरोप लगा चुकी हैं।मरीना ने बताया कि राम-रहीम सिंह ने उसे फिल्मों में काम दिलाने के बहाने अपने पास बुलाया। वो उसे गुफा में ले गया और बॉडी को गलत तरीके से छूता था। बाबा उसे बेडरूम में भी ले गया और गंदी हरकतें करता था। मरीना का कहना था कि राम-रहीम सिंह यह सबकुछ हनीप्रीत के सामने करता थाएक बार राम रहीम उसे अपनी बेडरूम में ले गया और उससे पैसों व अन्य चीजों की किसी तरह की चिंता नहीं करने की बात कही। इसके साथ ही मरीना ने बताया कि जब भी गुरमीत राम रहीम से वो मिलती तो वह 'यू आर माई लव चार्जर' गाना गाता था।

सोनू निगम ने दे दी भूषण कुमार को भंडाफोड़ करने की धमकी
अपने वीडियो के आखिरी में सोनू निगम ने कहा है कि 'मरीना कुंवर याद है न, मरीना कुंवर? वह क्यों बोली और क्यों बैकआउट हुई? यह मुझे नहीं पता, मीडिया को पता है। माफिया इस तरह फंक्शन करता है। उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है। अब अगर तूने मेरे से पंगा लिया तो उसका वीडियो मैं अपने यूट्यूब चैनल पर डाल दूंगा और बहुत धूमधाम से डालूंगा। मेरे मुंह मत लगना बस अब।'












Click it and Unblock the Notifications