आमिर खान के कोरोना पॉजिटिव होने पर जानें चीनी फैंस क्या दे रहे सलाह

आमिर खान को हुआ कोरोना तो चीनी फैंस ने दी ये सलाह

मुंबईः बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्‍ट आमिर खान कोरोना की चपेट में आ चुके है। ये जानकारी आमिर खान खुद अपने प्रशंसकों को दी थी। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आमिर खान ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है और कोरोना ठीक होने के लिए डाक्‍टरों के बताई दवाइयां और सावधानियां बरत रहे हैं। आमिर खान के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दुनिया भर में एक्‍टर की फिल्‍में देखने वाले फैंस परेशान हैं और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।वहीं चीनी फैंस भी आमिर के बीमार पड़ने के कारण चिंता में हैं और उन्‍हें अजीब सी सलाह दे रहे हैं।

आमिर खान के चाइना में लाखों की संख्‍या में हैं फैंस

आमिर खान के चाइना में लाखों की संख्‍या में हैं फैंस

आमिर खान के जबदस्‍त संख्‍या में फैंस चीन में भी हैं वहां लाखों की संख्‍या में आमिर के फॉलोअर्स है। थ्री-ईडियट्स, दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार और पीके समेत अन्‍या फिल्‍मों ने चाइना के थियेटर में भी खूब कमाई की थी। वहीं फेवरेट इंडियन फिल्‍म स्‍टार आमिर खान के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद चीनी फैंस ने सोशल मीडिया पर एक्‍टर के ठीक होने की दुआएं मां रहे हैं। चीनी फैंस सोशल मीडिया पर आमिर खान की स्‍पीडी रिकवरी के लिए अनोखे तरह से विश कर रहे हैं।

आमिर खान को GET WELL SOON रेन्‍चो बोलते हुए चीनी फैंस ने डाली ये सलाह

आमिर खान को GET WELL SOON रेन्‍चो बोलते हुए चीनी फैंस ने डाली ये सलाह

चीनी फैंस आमिर खान को गेट वेल सून रेंचों बोले कर उनकी जल्‍द रिकवरी होने की दुआ मांग रहे हैं। इसके साथ ही कई यूजर आमिर खान से पूछ रहे है कि उन्‍होंने कोरोना का टीका लगवाया कि नहीं। अगर नहीं लगवाया तो कब लगवाएंगे। कई फैंस एक्‍टर को कोरोना वैक्‍सीन लगाने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं कई ने तो आमिर खान को चीन में बने कोरोना टीका लगवाने की सलाह भी दी है और उसे भारतीय वैक्‍सीन के मुकाबले अधिक सेफ बता रहे हैं।

आमिर खान सोशल मीडिया को कर चुके हैं अलविदा

आमिर खान सोशल मीडिया को कर चुके हैं अलविदा

बता दें जहां आमिर खान की स्पीडी रिकवरी के लिए सोशल मीडिया पर दुआओं आ रही हैं वही आमिर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया को अलविदा कह चुके हैं। जिसके पीछे उन्होंने एक मीडिया इवेंट में तर्क दिया था कि 'वह पहले भी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं थे, वह सिर्फ फैंस से रूबरू होने के लिए कभी-कभी इसका इस्तेमाल कर लिया करते थे। इससे पहले भी हम कम्यूनिकेट करते थे। अब मीडिया का रोल ज्यादा बढ़ गया है। मैं मीडिया के जरिए ही ऑडियंस से बात कर पाऊंगा...तो आपको तो खुश होना चाहिए, मुझे तो पूरा भरोसा है आप पर।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+