Year Ender 2023: साल भर सोशल मीडिया पर छाई रहीं सीमा, ज्योति और अंजू ,पढ़ें इनके वफा,दगा और मोहब्बत के किस्से
Year Ender 2023 story: साल 2023 अपने अंतिम दौर में है। हर साल की तरह ये साल भी हमें बहुत कुछ सिखाकर जा रहा है तो वहीं इस पूरे वर्ष में बहुत सारी चीजें ऐसी हैं, जिन्हें लोग सालों तक भूल नहीं पाएंगे। इस वर्ष सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें देखने को मिलीं, जिसने आम इंसान को एकदम से खास बना दिया।

अक्सर कहा जाता है कि सोशल पर कुछ भी चीजें वायरल हो जाती हैं लेकिन क्या सोशल मीडिया किसी के मिलने- दूर होने की भी पटकथा भी लिख सकता है, ये किसी ने नहीं सोचा था।
सोशल मीडिया ने आम को बनाया खास
दरअसल यहां बात हो रही हैं उन तीन महिलाओं की जिनकी कहानी ने उन्हें इस वक्त सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में शामिल कर दिया है और इन तीनों में से एक तो सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं।
सोशल मीडिया पर छाई रहीं सीमा,ज्योति और अंजू
आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर, एसडीएम ज्योति मौर्या की और राजस्थान से पाकिस्तान जाने वाली अंजू की, जिनकी अजब-गजब प्रेम कहानी ने इन्हें पूरे देश में चर्चित कर दिया है।
इस कहानी में है प्रेम, वफा और बेवफाई
इनकी कहानी में जीवन के हर रंग जैसे प्रेम, वफा, बेवफाई दिखाई देते हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर ये तीनों महिलाए जबरदस्त छाई रहती हैं और लोग इनके बारे में हर अपडेट जानना चाहते हैं, जितने सवाल इनके बारे में पूछे जाते हैं उतने प्रश्न तो किसी सेलिब्रेटी से भी नहीं होते हैं।
सीमा हैदर मीणा
पाकिस्तानी सीमा हैदर मई 2023 से भारत में अवैध रूप से अपने पति सचिन मीणा के साथ नोएडा में रह रही हैं। सीमा और सचिन दोनों ऑनलाइन पबजी गेम खेलते-खेलते एक दूसरे को दिल बैठे और फिर दोनों ने नेपाल में शादी कर ली। सीमा पहले से शादीशुदा और चार बच्चों की मां है लेकिन इसके बावजूद वो सचिन को पाने के लिए पाकिस्तान छोड़कर आ गई और यहां तक कि उसने अपना धर्म भी बदल लिया।
सोशल मीडिया स्टार बनी सीमा हैदर
आज की डेट में वो सोशल मीडिया स्टार बन गई है और यूट्यूब से तगड़ी कमाई कर रही है। उस पर पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप लगे हैं, जिसकी जांच यूपीएटीएस कर रही है। सचिन को अपनी जिंदगी बताने वाली सीमा का कहना है कि 'वो मर जाएगी लेकिन पाकिस्तान वापस नहीं जाएगी।' फिलहाल उसकी जांच चल रही है, देखते हैं ये कि प्रेम कहानी आगे क्या मोड़ लेती है?
अंजू नसरुल्लाह
सीमा हैदर ने तो इंडियन लड़के से प्यार करने के बाद पाकिस्तान छोड़ा तो वहीं राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली अंजू अपने पाकिस्तानी दोस्त से शादी रचाने के लिए बिना किसी को बताए पाकिस्तान चली गई और वहां जाकर उसने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह किया और इस्लाम अपना लिया और अब उसका नाम फामिता है।
प्रेम के लिए पति और बच्चों को छोड़ दिया
वो भी दो बच्चों की मां है लेकिन अपने प्रेम के लिए उसने अपने पति और बच्चों को छोड़ दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उसकी वीजा अवधि खत्म होने वाली है और वो इंडिया वापस आने वाली है। पाकिस्तान जाने से पहले अंजू एक सिंपल महिला थी और आज वो सोशल मीडिया की खास हस्ती बन चुकी है।
SDM ज्योति मौर्या
यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या आज देश के सबसे चर्चित चेहरों में से एक है। इस साल के जून में वो पहली बार मीडिया में सुर्खियां बनीं और आज वो सोशल मीडिया का चर्चित चेहरा है। ज्योति मौर्या मीडिया में तब सुर्खियां बनीं, जब ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने उन पर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का चक्कर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से चल रहा है,दोनों ने मिलकर विभाग में घोटाला तो किया ही है साथ ही उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं।
'ज्योति को पढ़ा-लिखाकर पीसीएस अधिकारी बनवाया'
आलोक ने कहा था कि 'उसने ही ज्योति को पढ़ा-लिखाकर पीसीएस अधिकारी बनवाया और जब वो बड़े पद पर पहुंच गई है तो वो उसे छोड़ रही है।' इस कपल को शादी से दो बेटियां हैं।
पतियों ने अपनी पत्नी की पढ़ाई छुड़वा दी
ज्योति मौर्या की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आग लग गई थी और बहुत सारे केस ऐसा सामने आए, जिसमें पतियों ने अपनी पत्नी की पढ़ाई-लिखाई इस डर से छुड़वा दी कि कहीं वो भी पढ़ने लिखने के बाद उन्हें छोड़ ना दे। आज ज्योति मौर्या सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती हैं और लोग उनके बारे में हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications