7 नबंर से क्या है मोदी का रिश्ता
नयी दिल्ली। देश में नई सरकार बनने जा रही है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार देश का नेतृत्व करने जा रही है। मोदी ने अप ने दम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिला दिया है। नरेन्द्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।
अब तक की जानकारी के मुताबिक मोदी 21 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसे में हम आपको यहां मोदी के बारे में एक अहम जानकारी देने जा रहे है। मोदी यूं को स्टाइल आइकन है, लेकिन मोदी ज्योतिष और अंक गणित में विश्वास रखते है। मोदी का यहीं विश्वास दिखाता है कि उनका 7 अंक से कितना रोचक रिश्ता है।
एक नजर सात के अंक पर जिससे है मोदी का अजीब रिश्ता....

7 से मोदी का अनोखा रिश्ता
मोदी 16वीं लोकसभा चुनाव में देश के पीएम बनें। 16वीं लोकसभा यानी कि 1+6=7। 16 मई को ही लोकसभा चुनाव के परिणाम आए, यानी 1+6=7। मोदी भारतीय जनता पार्टी से भी 7 तारीख को ही जुड़े थे।

7 ने दिया मोदी का साथ
मोदी का जन्म भी 17 तारीख हो हुआ है, यानी यहां भी 7। मोदी ने इस बार लोकसभा चुनाव में 437 रैलियां की, यानी इसमें भी 7।

मोदी के लिए 7 अंक शुभ
इस लोकसभा चुनाव में मोदी ने 5827 कार्यक्रम किए,यानी इसमें भी 7। मोदी पहली बार 7 रेस कोर्स पहुंचेंगे, यानी यहां भी 7।

7 अंक मोदी का लकी नबंर
जिस शादी को मोदी अब तक छुपाते रहे उनकी वो शादी भी 17 साल की उम्र में हुई थी। यानी यहां भी 7। - मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात विधानसभा में स्पष्ट बहुमत पाया, सीटें 115 यानी 5+1+1=7।

मोदी के साथ 7 अंक
गुजरात का गोधरा कांड भी 27 तारीख को हुआ, यानी यहां भी 7। बीजेपी ने मोदी के नेतृत्व में विधान सभा की कुल 182 सीटों में से 127 सीटों पर जीत हासिल की, यानी यहां भी 7।












Click it and Unblock the Notifications