जानिए कैसा है मुकेश अंबानी का सुरक्षा घेरा, Z+ के साथ इजराइल से ट्रेंड गार्ड्स और जर्मन मेड मशीन गन
मुंबई, 15 अगस्त: देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शुमार और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके फैमिली को एक बार फिर धमकी मिली है। एक ही दिन में 3 फोन कॉल के जरिए उनको धमकाया गया। ये कॉल रिलायंस फाउंडेशन के हरकिशनदास अस्पताल के नंबर पर आए थे। धमकी भरे फोन आने के बाद फौरन डीबी मार्ग पुलिस को इसकी सूचना की गई और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। ऐसे में जानिए अंबानी की सिक्योरिटी में कितने जवान मुस्तैद रहते हैं और जेड प्लस सिक्योरिटी पर कितना खर्चा आता है?
Recommended Video

मुकेश अंबानी की Z+ सिक्योरिटी
देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की Z+ सिक्योरिटी मिली हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 55 कमांडो उनके और उनकी फैमिली की सिक्योरिटी में हर पल मुस्तैद रहते हैं। इतना ही उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड्स जर्मन मेड हेकलर एंड कोच MP5 सब-मशीन गन सहित कई मॉडर्न वेपन से लैस रहते हैं, जिससे एक मिनट में 800 राउंड फायरिंग की जा सकती हैं।

10 NSG लेवल के कमांडो भी शामिल
दरअसल, जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी उन लोगों में शुमार हैं, जिन्हें सरकार की ओर से जेड प्लस सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है। इस सिक्योरिटी में 10 नेशनल सिक्योरिटी गार्ड लेवल के कमांडो होते हैं। 25 सीआरपीएफ के कमांडो टीम में शामिल होते हैं। इसके अलावा गार्ड्स, ड्राइवर, पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर जैसे स्टाफ के साथ तलाशी लेने वाली टीम शामिल है। ये कमांडो दो शिफ्ट में काम करते हैं।

इजराइल से ट्रेंड 20 प्राइवेट गार्ड्स भी तैनात
वहीं Z प्लास सिक्योरिटी के अलावा मुकेश अंबानी ने अपनी पर्सनल सिक्योरिटी भी हायर की हुई है, जिसमें उनके साथ 20 निजी सुरक्षाकर्मी होते हैं, जो बिना हथियारों के ट्रेंड गार्ड्स होते हैं। यह सुरक्षा गार्ड्स इजराइल स्थित सिक्योरिटी-फर्म ने ट्रेनिंग हासिल किए हुए हैं। इस टीम में सेना के रिटायर्ड और NSG के जवान भी शामिल हैं।

जानिए कितना होता है खर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Z+ सुरक्षा का मुकेश अंबानी खुद उठाते हैं, जिसका हर महीने 15 से 20 लाख रुपए का खर्च आता है। वैसे ज्यादातर मामलों में जेड प्लस सिक्योरिटी का खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाता है, लेकिन मुकेश अंबानी इन सबके अलग हैं। वहीं कुल भुगतान करीब 35 के करीब आता है। ऐसे में अंबानी अपनी सुरक्षा के लिए करीब 35 लाख रुपए हर महीने खर्च करते हैं।

देश के पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी Z कैटिगरी सिक्योरिटी पाने वाले देश के पहले उद्योगपति हैं। साल 2013 में उनको और उनकी फैमिली को Z कैटिगरी सुरक्षा दी गई थी। उनको आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से धमकी मिली थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी सुरक्षा देने का फैसला किया था। हालांकि बाद में उसे Z+ कर दिया गया था।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications