The Kapil Sharma Show: जानिए कपिल और उनकी टीम एक एपीसोड की कितनी लेती है सैलरी?

मुंबई, 16 जून। सोनी टीवी का मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' बहुत जल्द वापसी करने जा रहा है। शो में 'सपना' का रोल प्ले करने वाले कृष्णा अभिषेक ने अपनी पोस्ट से ये इशारा किया है कि बहुत जल्द हंसी के ठहाकों की सोनी पर वापसी होने जा रही है। मालूम हो कि कपिल शर्मा के फैंस बेसब्री से शो की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। टीवी के मशहूर एक्टरों से सजा ये शो हर आयु वर्ग के लोगों की पहली पसंद बना हुआ है और इसी वजह से लोग कपिल शर्मा को कॉमेडी का बादशाह कहते हैं।

 'द कपिल शर्मा' शो की वापसी

'द कपिल शर्मा' शो की वापसी

लेकिन क्या आपको पता है कि आपको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर करने वाले 'द कपिल शर्मा' शो के कलाकार की सैलरी कितनी है, अगर नहीं तो चलिए इस बारे में जानते हैं विस्तार से। मालूम हो कि 'द कपिल शर्मा' शो के प्रोड्यूसर सलमान खान की कंपनी है।

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा

सबसे पहले बात शो के होस्ट कपिल शर्मा की, जिनके बारे में कहा जाता है कि वो एक वीकेंड एपीसोड का अभी तक 30-35 लाख चार्ज करते हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि शो की वापसी में उनकी सैलरी 50 लाख प्रत्येक एपीसोड हो सकती है।


कृष्णा अभिषेक

शो में सपना का किरदार प्ले करके सबको हंसाने वाले कृष्णा अभिषेक प्रति एपिसोड 10-12 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वो शो में सपना के अलावा कई किरदारों में नजर आते हैं। वो शो के रोचक और मजबूत हिस्से में से एक है।

चंदन प्रभाकर

चंदन प्रभाकर

चंदन प्रभाकर भी शो के अहम किरदार में से एक हैं। शो में चंदू चायवाला बनकर भूरी को लाइन मारने वाले चंदन प्रति एपिसोड 7 लाख रुपये चार्ज करते हैं। मालूम हो कि चंदन, कपिल के बचपन के साथी हैं और उन्होंने बुरे वक्त में भी कपिल का साथ कभी नहीं छोड़ा।


भारती सिंह

शो में तितली भाभी या कम्मो बुआ का किरदार प्ले करके सबको हंसाने वाली गोल-मटोल भारती सिंह भी प्रति एपिसोड 10-12 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

किकू शारदा

कपिल शर्मा शो की बात हो और बच्चा यादव या बंपर ता जिक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। अपने जोक्स से लोगों को दिल बहलाने वाले किकू शारदा प्रति एपिसोड 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

सुमोना चक्रवर्ती

सुमोना चक्रवर्ती

बंगाली बाला सुमोना चक्रवर्ती, कपिल शर्मा की पुरानी दोस्त हैं, वो प्रति एपिसोड 6 लाख रुपये चार्ज करती हैं।


अर्चना पूरन सिंह

शो में एक्सपर्ट और जज के रूप में नजर आने वाली अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+