सिर्फ Viral Videos नहीं इसलिए फेमस हो रही हैं प्रिया प्रकाश, जानें 1 फोटो का कितना करती हैं चार्ज

नई दिल्ली। 26 सेकेंड के वीडियो ने 18 साल की इस मलयालम एक्ट्रेस को रातों-रात स्टार बना दिया। चंद दिनों में ही ये एक्ट्रेस लाखों दिलों पर राज करने लगी। प्रिया प्रकाश वारियर के चाहने वालों की तादात लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म रीलिज होने से पहले ही वो स्टार बन गई। उनके वीडियो ने कई रिकॉर्ड बना लिया, लेकिन आपको बता दें कि लोग प्रिया प्रकाश को सिर्फ उनके एक्सप्रेशन और उनके वीडियो की वजह से पसंद नहीं करते हैं बल्कि प्रिया को वो खुद के कनेक्ट कर पाते हैं इसलिए उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या 50 लाख के करीब है।

लोगों को प्रिया की सादगी ने किया इंप्रेस

लोगों को प्रिया की सादगी ने किया इंप्रेस

प्रिया प्रकाश अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और कैप्शन लिखती हैं। उनकी लाइनें लोगों को बेहद पसंद आती हैं। प्रिया ग्लैमर के बजाए सादगी को बढ़ावा देती हैं। लोग उनकी सादगी के कारण खुद को उनसे कनेक्ट कर लेते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें ऐसी हैं, जिसमें वो बिना मेकअप के साधारण कपड़ों में हैं। ऐसे में लोग उनसे आसानी से जुड़ जाते हैं।

 आम लड़की जैसी है प्रिया

आम लड़की जैसी है प्रिया

जहां सेलेब्रिटी मेकअप और डिजाइनर कपड़ों में नजर आते हैं. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्डर का इस्तेमाल तक खूबसूरत तस्वीरें डालते हैं वहीं प्रिया इन सबसे दूर है। वो नॉर्मल लड़कियों की तरह खुले बाल, साधारण कपड़े और बिना स्पेशल इफेक्ट्स के अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। लोग उनके इसी स्टाइल को पसंद कर उनसे जुड़ते जा रहे हैं।

एक फोटो का कितना करती हैं चार्ज

एक फोटो का कितना करती हैं चार्ज

प्रिया प्रकाश के फॉलोअर्स की संख्या लाखों में हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 50 लाख फॉरोअर्स है। ऐसे में वो इंस्टाग्राम पर एक फोटो डालने का करीब 8 लाख रुपए लेती हैं, हालांकि इसके बारे में प्रिया प्रकाश की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट में इस बात का का दावा किया जा रहा है, हालांकि प्रिया अब बड़ी स्टार इमेज बन चुकी हैं। ओरू अदार लव फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया फिल्म रिलीज से पहले ही छा गई। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरों का ब्रेसब्री से इंतजार करते है। एक एक तस्वीर पर लाखों में लाइक्स आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+