प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की 4 बड़ी बातें, जानिए कैसे करें आवेदन
प्रधानमंत्री जन औषधि योजना (पीएमजेएवाई) लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। ये योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। सस्ती दवाओं के अलावा ये योजना आपको अपना रोजगार शुरू करने का अवसर भी देगी। इसके तहत जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सरकार की ओर से लोगों को करीब 2.5 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी।

केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री हंसराज अहीर का कहना है कि इस योजना के तहत जो जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, उनमें बी-फार्मा और एम-फार्मा में पास युवाओं को मौके दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि अब इसे दूसरे लोगों के लिए भी खोल दिया गया है। पीएमजेएवाई के तहत दवा दुकान से दवा की बिक्री पर 20 फीसदी कमीशन दिया जाता है। सरकार इन केंद्रों को जेनरिक दवाओं की लगातार आपूर्ति बनाए रखती है। यहां जानिए इस योजना से जुड़ी 4 बड़ी बातें-
1. योजना के तहत कौन खोल सकता है स्टोर?
- पीएमजेएवाई के तहत औषधि केंद्र खोलने के लिए कोई भी व्यक्ति या फिर कारोबारी, अस्पताल, गैर सरकारी संगठन, फार्मासिस्ट, डॉक्टर, और मेडिकल प्रैक्टिशनर आवेदन कर सकता है।
- योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग आवेदकों को औषधि केंद्र खोलने के लिए 50 हजार रुपये कीमत की दवा अडवांस में दी जाती हैं।
- पीएमजेएवाई में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के नाम से दवा की दुकान खोली जाती है।
2. किन कागजों की होती है जरूरत?
- अगर कोई आम व्यक्ति आवेदन करता है तो उसे आधार एवं पैन कार्ड की जरूरत होगी।
- किसी गैर सरकारी संगठन, फार्मासिस्ट, डॉक्टर और मेडिकल प्रैक्टिशनर को आधार, पैन, संस्था बनाने का प्रमाणपत्र एवं उसका पंजीकरण प्रमामपत्र देना होगा।
- केंद्र खोलने के लिए कम से कम 120 वर्गफीट की जगह होनी चाहिए।
3. कौन से लाभ मिलते हैं?
- दवा की प्रिंटेड कीमत पर 20 फीसदी का मुनाफा।
- सरकार की ओर से दो लाख रुपये तक की एकमुश्त वित्तीय सहायता।
- इस योजना के तहत खोले गए केंद्र को 12 महीने की बिक्री का 10 फीसदी अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा।
- यह रकम अधिकतम 10 हजार रुपये प्रति महीना होगी।
- इंसेंटिव उत्तर पूर्वी राज्य, नक्सल प्रभावित इलाके और आदिवासी क्षेत्रों में 15 फीसदी हो सकता है।
- पैसों के संदर्भ में यहां रकम अधिकतम 15 हजार रुपये प्रति महीना हो सकती है।
4. कैसे करना है आवेदन?
पीएमजेएवाई के तहत आवेदन करने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म को इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें।
-
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल? -
Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications