तस्वीरों में: वो घोटाले जिन्होंने डुबा दिया भारत का नाम
नयी दिल्ली। सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में करोड़ों रुपये के लेखा घोटाले में आरोपी रामालिंगा राजू समेत कोर्ट ने सभी10 आरोपियों को दोषी मानते हुए उन्हें सात साल की सजा और पांच करोड़ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सत्यम घोटाला देश का एकमात्र घोटाला है। भारत में कई ऐसे बड़े वित्तिय घोटाले हुए जिसकी गूंज सालों-साल तक सुनाई देती रही। इन घोटालों ने देश को हिलाकर रख दिया। देखिए देश के ऐसे ही कुछ चर्चित घोटाले

डुबाया देश का नाम
साल 2012 का कोयला घोटाला देश का सबसे चर्चित घोटाला रहा। इसमें सरकार के बड़े मंत्री से लेकर बड़े अधिकारियों के नाम शामिल है। 1.86 करोड़ के इस घोटाले का खुलासा कैग की रिपोर्ट से हुई। जिसमें खुलासा हुआ कि गलत तरीके से कोयला खदानों के आंवटन से देश को 1.86 लाख करोड़ रु. का नुकसान हुआ।

1.76 लाख करोड़ रुपए का हुआ घपला
2जी स्पेट्रम मामले में कथित तौर पर मंत्रियों ने मोबाईल कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए आनन-फानन में स्पेट्रम का नीलामी कर दी, जिससे देश को 1.76 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। इस घाटाले में सरकार के बड़े मंत्रियों का नाम शामिल है।

70 हजार करोड़ रु. का घोटाला
2010 में भारत में पहली बार आयोजित कॉमनवेल्थ खेल के लिए सरकार ने बड़ी बजट रखा, लेकिन इसका आदा हिस्सा ही खर्च किया गया और बाकी की रकम घोटाले में चली गई। इस घोटाले में कांग्रेस के मंत्री सुरेश कलमाड़ी समेत कई बड़े अधिकारियों को जेल की हवा खानी पड़ी।

24 हजार करोड़ रु. का घोटाला
सेबी के नियमों का ताख पर रखते हुए सहारा ने 2.96 करोड़ निवेशकों के लिए बॉन्ड जारी किए जो पूरी तरह से गैरकानूनी थे।

14 हजार करोड़ रु.
सत्यम कंप्यूटर्स के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंग राजू ने कंपनी के खातों में गड़बड़ी कर कंपनी को 14 हजार करोड़ का नुकसान पहुंचाया। इस घोटाले की लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 7 साल की जेल और 5 करोड़ रु. जुर्माने की सजा सुनाई।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications