पीएम मोदी ने नेजल वैक्सीन को लेकर की है बड़ी घोषणा, जानिए क्या होती है ये और कैसे होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली, दिसंबर 25। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करने आए और अपने संबोधन में पीएम मोदी ने तीन बड़ी घोषणाएं की। पीएम मोदी ने कहा कि देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक की उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा। साथ ही 10 जनवरी से हेल्थ वर्कर्स समेत करीब 3 करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर्स को 'प्रीकॉशन डोज' दी जाएगी। पीएम मोदी ने अपने करीब 14 मिनट के भाषण में एक घोषणा और की। पीएम ने कहा कि देश में बहुत जल्द पहली नेजल और डीएनए वैक्सीन की शुरुआत होगी। पीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई हमेशा से ही वैज्ञानिक सिद्धांतों, वैज्ञानिक परामर्श और वैज्ञानिक पद्धतियों के आधार पर रही है।

Narendra modi

क्लिीनिकल ट्रायल में है नेजल वैक्सीन

आपको बता दें कि नेजल वैक्सीन को नाक के जरिए दिया जाएगा और डीएनए वैक्सीन भी बिना सुई के लगाई जाएगी। फिलहाल ये दोनों वैक्सीन क्लिीनिकल ट्रायल में हैं। आइए आपको बताते हैं कि नेजल वैक्सीन आखिर क्या है और कैसे इसका इस्तेमाल होता है।

नाक के जरिए दी जाएगी नेजल स्प्रे

आपको बता दें कि देश में अभी तक जो वैक्सीन लगाई जा रही है, वो इंजेक्शन के जरिए दी जाती है, लेकिन नेजल वैक्सीन की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वो नाक के जरिए सीधा स्प्रे कर दी जाएगी। यह वैक्सीन नाक के अंदरूनी हिस्सों मे प्रतिरोधक क्षमता तैयार करेगी। माना जाता है कि यह तरीका बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ज्यादा कारगर है और इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी हैं।

नेजल वैक्सीन के पीछे वैज्ञानिकों की राय

आपको बता दें कि नेजल वैक्सीन को कोरोना के खिलाफ काफी असरदार भी माना गया है। हार्वर्ड के इम्युनोलॉजिस्ट जोस ऑर्दोवास मॉनटेन्स बताते हैं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना बहुत जरूरी है। ऐसे में टीके को वहीं लगाना होगा जहां से वायरस शरीर में प्रवेश कर रहा है। जोस बताते हैं कि जो टीका हमें हाथ में लग रहा है वो उसमें मौजूद तत्त्वों को एंटीबॉडीज और टी-कोशिकाएं रक्त वाहिकाओं के आसपास पहुंचाती हैं, लेकिन नाक के जरिए वैक्सीन का असर अधिक देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+