पूर्व IG के करोड़पति बेटे ने म्यूजियम से चुराई थी बेशकीमती पत्थर, CCTV में कैद हुई हरकत, देखें Video
नई दिल्ली। राष्ट्रीय संग्राहालय से बेशकीमती पत्थर चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुग्राम से पूर्व आईजी के करोड़प ति बेटे को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया और उसके पास से वो कीमती पत्थर भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम के मऊ गांव का रहने वाले उदय रात्रा कोस्ट गार्ड के रिटायर्ड आइजी एमएस रात्रा का बेटा है। 24 जून को संग्रहालय में घूमने गया और वहां से मौका देखकर उसने कीमती पत्थर चुरा लिया। जिसके बाद संग्रहालय प्रशासन ने साउथ एवेन्यू थाने में चोरी का मामला दर्ज कराई और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपी थी। पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि 20 साल तक इंग्लैंड में रह चुके उदय रात्रा ने म्यूजियम से ओल्डउवाई हैंडेक्स बेशकीमती पत्थर चुराया।
1.6 मिलियन साल पुराना ये पत्थर ब्रिटेन के संग्राहालय से भारत लाया गया था। इस पत्थर के इस्तेमाल लाखों साल पूर्व इंसान आग जलाने के लिए करता था। सीसीटीवी फुटेज में उसे चोरी करते हुए देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने उसका नाम-पता म्यूजियम में दर्ज कराए गए रजिस्टर से हासिल कर लिया। पुलिस ने गुरुग्राम स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को पहले भी साकेत स्थित शराब की दुकान से शराब चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।