केरल पुलिस ने 'पब्लिक प्लेस' पर प्रेमी जोड़ों के 'किस' करने पर लगाया बैन

तिरुवनंतपुरम। एक कैफे में बवाल के बाद केरल के एक 'हिंदू संगठन' ने मरीन ड्राइव पर पब्लिक प्लेस पर 'किस डे' मनाने की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दे डाली। संगठन की चेतावनी के बाद केरल पुलिस ने प्रेमी जोड़ों को सार्वजनिक तौर पर चूमने की अनुमति से साफ इंकार कर दिया है। दरअसल पिछले हफ्ते कालीकट के एक कैफे में एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ये कहते हुए तोड़-फोड़ मचाई थी कि इस जगह का इस्तेमाल डेटिंग के लिए किया जाता है।

विरोध में युवा कार्यकर्ता कोच्चि (पहले कोचिन) के मरीन ड्राइव पर आगामी रविवार को जुटेंगे और प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चूम कर अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे। कोच्चि पुलिस आयुक्त ने बताया, इस विरोध प्रदर्शन के लिए अब तक कोई औपचारिक अनुमति नहीं ली गई है। केजी जेम्स ने कहा, मैं उन्हें चेतावनी दे चुका हूं कि वे सार्वजनिक जगहों पर 'किस' नहीं कर सकते। इससे कानून-व्यवस्था की दिक्कतें खड़ी होंगी। हम इसकी इजाजत हरगिज नहीं दे सकते।

विश्व हिंदू परिषद् (वीएचपी) की केरल इकाई ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि ऐसे कार्यक्रम सफल न हो पाएं, इसके लिए वे सभी जरूरी कदम उठाएंगे। सार्वजनिक तौर पर चुंबन लेने को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए वीएचपी ने इस बात से भी इंकार किया है कि वे इस कार्यक्रम को रोकने के लिए कानून अपने हाथ में लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+