केरल में 'किस आॅफ लव' के प्रदर्शन में पुलिस ने डाला विघ्न, 50 प्रेमी जोड़े हिरासत में

केरल में 'किस आॅफ लव' का प्रदर्शन शुरु होने से पहले ही खत्म होने के कगार पर नजर आया। पुलिस ने पहले तो प्रेमी जोड़ों को दूर तक खदेड़ा, नहीं मानने पर 50 के करीब प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि इन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में इसलिए ले लिया गया ताकि कानून व्यवस्था खराब न होने पाए। गिरफ्तारी के बावजूद लव-बडर्स सरकारी गाड़ी में बैठकर एक दूसरे को किस करते नजर आए। अपना विरोध प्रदर्शन सभी ने कुछ यूं ही जारी रखा।

Kiss of Love

गौरतलब है कि एक हिंदू संगठन के कथित उत्पीड़न के खिलाफ प्रेमी जोड़े सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे को चूम कर विरोध जताने के लिए 'किस ऑफ लव' इवेंट का आयोजन करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुलिस की सक्रियता और कई संगठनों के विरोध के चलते तय जगह पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया। 'किस ऑफ लव' अभियान फेसबुक पर सक्रिय ग्रुप 'फ्री थिंकर्स' की ओर से चलाया गया। इसकी अगुआई शॉर्ट फिल्ममेकर राहुल पसुपालन ने की।

उनके फेसबुक पोस्ट को 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले। कोच्चि के मरीन ड्राइव के लिए निकले कई प्रदर्शनकारी तख्तियां लिए हुए थे। वे 'आलिंगन और चुंबन' के अधिकार के लिए आवाज उठाना चाहते थे। पिछले हफ्ते कालीकट के एक कैफे में एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ये कहते हुए तोड़-फोड़ मचाई थी कि इस जगह का इस्तेमाल डेटिंग के लिए किया जाता है।

इस घटना के विरोध में ही किस डे के आयोजन की कोशिश की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+