Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kiss Day 2026: 'लबों को लबों पे', खास अंदाज में मनाए किस डे

Kiss Day 2026: वैलेंटाइन वीक का 7वां दिन 'किस डे' कहलाता है, यह दिन प्यार, विश्वास और रिश्ते की गहराई को दर्शाने का प्रतीक माना जाता है। किस केवल एक शारीरिक अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि भावनाओं को बिना शब्दों के व्यक्त करने का माध्यम है। 'किस डे' केवल एक दिन नहीं, बल्कि प्यार और भावनाओं को खुले दिल से स्वीकार करने का अवसर है।

आपको जानकर हैरत होगी कि वैज्ञानिक रूप से भी माना गया है कि 'किस' करने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे तनाव कम होता है। यह दो लोगों के बीच दूरी को कम करने क दिलों को जोड़ने का प्रतीक है।

Kiss Day 2026

Kiss Day 2026: किस डे कैसे मनाएं?

'किस डे' मनाने का तरीका केवल रोमांटिक पार्टनर तक सीमित नहीं है बल्कि इसे अपने प्रियजनों के साथ भी खास बनाया जा सकता है। अपने पार्टनर के लिए छोटा-सा सरप्राइज प्लान करें, यदि आप दूर हैं, तो प्यार भरा मैसेज या वीडियो कॉल के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करें। चॉकलेट, फूल या कोई पर्सनल गिफ्ट देकर इस दिन को और भी यादगार बना सकते हैं।

Kiss Day 2026: 'गुड मॉर्निंग किस'

सुबह की शुरुआत एक प्यारे 'गुड मॉर्निंग किस' के साथ करें। यह छोटे-छोटे पल पूरे दिन को खास बना देते हैं। अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो वीडियो कॉल पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करें और एक प्यारा सा 'वर्चुअल किस' भेजें।

Kiss Day 2026: अलग-अलग 'किस' के मायने?

  • माथे पर किस : यह सुरक्षा और केयर का प्रतीक है। यह बताता है कि आप हमेशा उनके साथ हैं।
  • हाथों पर किस : यह प्रशंसा और आदर को दर्शाता है।
  • गालों पर किस : यह स्नेह और दोस्ती का संकेत है।
  • लिपकिस: यह गहरे प्रेम का संकेत है।

Kiss Day 2026 पर सुनें ये रोमांटिक बॉलीवुड गाने

  • लबों को लबों पे - भूल भुलैया (2007)
  • जरा जरा टच मी - रेस (2008)
  • अंग लगा दे - गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013)
  • तुम ही हो - आशिकी 2 (2013)
  • राब्ता - एजेंट विनोद (2012)
  • गेरुआ - दिलवाले (2015)
  • जनम जनम - दिलवाले (2015)
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+