'काश राहुल वोहरा का मैसेज सोनू सूद तक पहुंचता', कोरोना से एक्टर की मौत पर किश्वर मर्चेंट ने कही ये बात

'काश राहुल वोहरा का मैसेज सोनू सूद तक पहुंचता', कोरोना से एक्टर की मौत पर किश्वर मर्चेंट ने कही ये बात

नई दिल्ली, 10 मई: एक्टर और थियेटर आर्टिस्ट राहुल वोहरा का रविवार (09 मई) को कोरोना वायरस से निधन हो गया है। दिल्ली के अस्पताल में 35 वर्षीय राहुल वोहरा ने अपनी अंतिम सांसे लीं। राहुल वोहरा ने अपने निधन से एक दिन पहले 08 मई को फेसबुक पर लिखा था कि अगर उन्हें अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो वो बच जाते। सोमवार (10 मई) को राहुल वोहरा की पत्नी ज्योति तिवारी ने भी इलाज में लापरवाही को राहुल की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। राहुल की पत्नी ने राहुल के अस्पताल का आखिरी वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ऑक्सीजन के बिना हांफते दिख रहे हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने राहुल वोहरा की मौत पर कहा है कि काश राहुल की आवाज अभिनेता सोनू सूद तक पहुंच पाती। किश्वर मर्चेंट के अलावा सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने ऐसा लिखा है।

'काश राहुल का मैसेज सोनू सूद तक पहुंचता, तो हालात कुछ और होते'

'काश राहुल का मैसेज सोनू सूद तक पहुंचता, तो हालात कुछ और होते'

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने लिखा, ''काश उनका मैसेज (राहुल वोहरा) सोनू सूद तक पहुंच पाता। तो शायद हालात कुछ और ही होते। उनके परिवार को भगवान मजबूती दे, ये प्रार्थना करती हूं।''

किश्वर मर्चेंट के अलावा कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसा लिखा है कि सोनू सूद तक अगर से बात किसी तरह से पहुंच पाती तो वह जरूर मदद करते। बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान पिछले साल अप्रैल 2020 से लेकर अब तक सोनू सूद महामारी से पीड़ित लोगों की मदद में जुटे हैं। सोनू सूद ने पहले लॉकडाउन में लाखों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए अपनी जान लगा दी थी। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में भी सोनू सूद लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ऑक्सीजन और बेड्स दिलवा रहे हैं।

राहुल वोहरा ने fb पोस्ट में PM मोदी, मनीष सिसोदिया को किया था टैग

राहुल वोहरा ने fb पोस्ट में PM मोदी, मनीष सिसोदिया को किया था टैग

राहुल वोहरा अपने आखिरी वक्त में भी लोगों से इलाज के लिए मदद मांग रहे थे। उन्होंने अपने आखिरी फेसबुक पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया को टैग भी किया है। राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा है, ''मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता तुम्हारा राहुल वोहरा। जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा। अब हिम्मत हार चुका हूं।''

04 मई को राहुल ने अपने एक अन्य फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ''मैं कोविड पॉजिटिव हूं...एडमिट हूं... लगभग 4 दिन से लेकिन कोई रिकवरी नहीं है। क्या कोई ऐसा अस्पताल है? जहां ऑक्सीजन बेड मिल जाए (हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ) क्योंकि यहां मेरा ऑक्सीजन लेवल लगातार डाउन जा रहे हैं और कोई यहां दिल्ली में देखने वाला नहीं है। मैं बहुत मजबूर होकर ये पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि घरवाले कुछ संभाल नहीं पा रहे हैं।''

6 महीने पहले हुई थी राहुल की शादी, पत्नी ने कहा- चले गए तुम

6 महीने पहले हुई थी राहुल की शादी, पत्नी ने कहा- चले गए तुम

राहुल वोहरा की मौत से उनकी पत्नी ज्योति तिवारी टूट गई हैं। 6 महीने पहले दिसंबर 2020 में राहुल वोहरा और ज्योति तिवारी की शादी हुई थी। ज्योति राहुल के साथ एक्टिंग करती थीं और उनकी सह-कलाकार भी थीं। ज्योति तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- चले गए न प्यार अधूरा करके।

अपने फेसबुक पोस्ट में शादी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर ज्योति तिवारी ने लिखा है, ''आखिरी मुलाकात भी अधूरी रही। पता नहीं तुम ईश्वर को क्यों इतने पसंद आ गए। मेरी जान जहां भी गया, तू खुश रह बच्चा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+