क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Kisan Long March: मुंबई में दिखी इंसानियत की मिसाल, किसानों के लिए खाना लेकर आए लोग

नासिक से चली हजारों किसानों की रैली रविवार को मुंबई पहुंच गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने अपनी मांगे रखने के लिए ये किसान 180 किलोमीटर पैदल चलकर आए हैं। इन किसानों का मुंबई के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। किसान जब मुंबई पहुंचे तो लोगों ने उनके लिए खाने-पीने का इंतजाम कर रखा था।

Google Oneindia News
Kisan Long March

मुंबई। नासिक से चली हजारों किसानों की रैली रविवार को मुंबई पहुंच गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने अपनी मांगे रखने के लिए ये किसान 180 किलोमीटर पैदल चलकर आए हैं। इन किसानों का मुंबई के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। किसान जब मुंबई पहुंचे तो लोगों ने उनके लिए खाने-पीने का इंतजाम कर रखा था। मुंबई के सिख समुदाय और रेसीडेंट असोसिएशन सड़कों पर किसानों के लिए पानी, बिस्कुट, नमकीन और पोहा लेकर आए।

लोगों ने खुले दिल से किया समर्थन

लोगों ने खुले दिल से किया समर्थन

नासिक से तकरीबन 35,000 किसान मुंबई पहुंचे है। 180 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय कर मुंबई पहुंचे इन किसानों का लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया। मुंबई के लोगों ने सड़कों पर उतरकर किसानों को खाना और पानी दिया। अखिल भारतीय किसान सभा ने मुंबई के लोगों द्वारा दी गई मदद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।


मदद को आगे आए अलग-अलग समुदाय के लोग

मदद को आगे आए अलग-अलग समुदाय के लोग

सोशल मीडिया पर मुंबई के लोगों द्वारा किसानों की मदद की तस्वीरें काफी शेयर की जा रही हैं। अलग-अलग समुदाय के लोग किसानों के मदद को आगे आ रहे हैं। मुंबई के बाईकुला जंक्शन पर मुस्लिम समुदाय के लोग किसानों के लिए खाने और पानी का इंतजाम किए मौजूद रहे।


शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे हैं प्रदर्शन

शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे हैं प्रदर्शन

किसानों ने कहा है कि वो अपना प्रदर्शन एकदम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। सभा के अध्यक्ष अशोक धावले ने कहा कि, 'इस प्रदर्शन से मुंबई को किसी भी तरह की परेशानी का सामन नहीं करना पड़ेगा। हम अपनी रैली सुबह 11 बजे से शुरू करेंगे ताकि 10वीं बोर्ड में बैठ रहे छात्रों को इससे कोई परेशानी न हो।'

180 किलोमीटर चल पैरों में पड़े छाले

180 किलोमीटर चल पैरों में पड़े छाले

किसानों ने रात को 1 बजे से सुबह 6 बजे तक सियोन से आजाद मैदान का सफर तय किया जिससे एसएससी की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को कोई परेशानी न हो। किसानों ने 180 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय की है, जिससे कई किसानों के पैर में चोटें आईं है। सोशल मीडिया पर लोग बड़ी संख्या में किसानों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं उनकी डिमांड पूरी की जाएं।



ये भी पढ़ें: 180 किलोमीटर पैदल चलकर हजारों की संख्या में मुंबई पहुंचे किसान, कहा- 'शांतिपूर्ण तरीके से होगा प्रदर्शन'

Comments
English summary
Kisan Long March: Mumbai People Gives Warm Welcome To Farmers With Food And Water.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X