किरण खेर की मौत की उड़ी अफवाह, पति अनुपम खेर बोले-'प्लीज झूठी खबर मत फैलाइए, वह बिल्कुल ठीक हैं'

किरण खेर की मौत की उड़ी अफवाह, पति अनुपम खेर बोले-'प्लीज झूठी खबर मत फैलाइए, वह बिल्कुल ठीक हैं'

मुंबई, 08 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद किरण खेर कैंसर से पीड़ित हैं। पिछले महीने अभिनेता और उनके पति अनुमप खेर ने इस बात की जानकारी दी थी। बीजेपी सांसद किरण खेर को ब्लड मल्टीपल मायलोमा कैंसर है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत को लेकर कयाए लगाए जा रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया कि उनका निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर किरण खेर के निधन की अफवाह फैलने लगी। अनुपम खेर ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए इसे झूठा बताया है। अनुपम खेर ने लोगों से अपील की है कि ऐसी झूठी खबरें ना फैलाई जाए।

अनुपम खेर बोले- किरण की तबीयत के बारे में अफवाह फैल रही है

अनुपम खेर बोले- किरण की तबीयत के बारे में अफवाह फैल रही है

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अनुपम खेर ने किरण की तबीयत को लेकर कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं। अनुपम खेर ने लिखा, ''किरण की तबीयत के बारे में अफवाहें फैल रही हैं। ये सब खबरें झूठी खबरें हैं। वह एकदम ठीक हैं। बल्कि उन्होंने आज ही दोपहर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। मैं लोगों से अनुरोध करूंगा कि वह इस तरह की निगेटिव खबरें ना फैलाएं, धन्यवाद। सुरक्षित रहें।''

कैंसर के बारे में पता चलने के बाद पहली बार किरण खेर हुईं स्पॉट

कैंसर के बारे में पता चलने के बाद पहली बार किरण खेर हुईं स्पॉट

पिछले महीने किरण खेर के कैंसर के बारे में पता चलने के बाद वह पहली बार शुक्रवार (08 मई) को मुंबई में स्पॉट की गई हैं। अनुपम और किरण खेर ने मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में कोविड-19 की दूसरी डोज ली है। इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर ने किरण खेर और अपनी वैक्सीन लेने के बाद की तस्वीर भी शेयर की हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर किरण खेर की हेल्थ को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही थीं।

अनुपम खेर ने कहा था- किरण फाइटर हैं, वो कैंसर को हरा देंगी

अनुपम खेर ने कहा था- किरण फाइटर हैं, वो कैंसर को हरा देंगी

अनुपम खेर अप्रैल 2021 में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि किरण खेर को एक तरह का ब्लड कैंसर मल्टीपल मायलोमा डिटेक्ट हुआ है। लेकिन हमें पता है कि वो एक फाइटर हैं और जल्द ही इस बीमारी को हरा देंगी।

अनुपम खेर ने हाल ही में किरण खेर का हेल्थ अपजडेट भी दिया था। उन्होंने कहा था कि किरण का इलाज चल रहा है और वह पहले से बेहतर हैं। हम लोगों को उम्मीद है कि वह जल्दी ही ठीक हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+