क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने किया ट्वीट, कहा- भारत में कम हो रही हिन्दुओं की जनसंख्या

कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए किरण रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा है कि इन्हें भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए। देश में हिन्दुओं की आबादी घट रही है।

By Rahul Sankrityayan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक ट्वीट में कहा है कि देश में हिन्दुओं की जनसंख्या घट रही है क्योंकि हिन्दू कभी लोगों को बदलते नहीं है। रिजिजू ने कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोप की एक खबर को ट्वीट कर यह बात लिखी है।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने किया ट्वीट, कहा- भारत में कम हो रही हिन्दुओं की जनसंख्या

कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी अरुणाचल प्रदेश को हिन्दू राज्य में बदलने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि रिजिजू ने ट्वीट किया कि भारत में हिन्दू जनसंख्या घट रही है क्योंकि हिन्दू लोगों को बदलते नहीं। देश में अल्पसंख्यक, आस पास के कुछ देशों की तरह समृद्धशाली बन रहे हैं।

ये रहे ट्वीट

कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वो राज्य में उथल पुथल के लिए जिम्मेदार हैं। वहीं रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस को भड़काने वाले बयान नहीं देना चाहिए। भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां सभी धार्मिक समूह रहते हुए, शांतिपूर्वक रहते हैं।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने किया ट्वीट, कहा- भारत में कम हो रही हिन्दुओं की जनसंख्या

मोदी जी कैसे कर देंगे?

इसी मुद्दे पर दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने यह बयान दिया है कि मोदी जी अरुणाचल प्रदेश को हिन्दु राज्य में बदल रहे हैं। यह बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्कों में जो अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस करते हैं वो भारत में शरण लेने के लिए आते हैं क्योंकि भारत बहुत ही सहिष्णु देश है।

रिजिजू ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि क्यों कांग्रेस के लोग कुछ भी गैर जिम्मेदाराना कह रहे हैं। कैसे मोदी जी अरुणाचल प्रदेश को हिन्दू राज्य में तब्दील कर देंगे?

ये भी पढ़े: चुनावों के बीच में एक्जिट पोल पर सख्‍त हुआ चुनाव आयोग, कहा नियमों का हुआ उल्‍लघंन

Comments
English summary
Kiren Rijiju Tweets Hindu Population Reducing In India
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X