'अब देश से मांगें मांफी...', मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सजा मिलने पर किरेन रिजिजू ने साधा निशाना
मोदी सरनेम वाले बयान पर राहु्ल गांधी के दोषी करार होने पर भाजपा नेता और देश के कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने तंज कसते हुए बयान दिया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यो होता हैं? इस बयान के खिलाफ वायनाड सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात कोर्ट में चल रहे केस में गुरुवार को फैसला सुनाया गया। जिसमें राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई गई। हालांकि कोर्ट ने राहुल गांधी का सजा पर 30 दिन की रोक लगाते हुए उन्हें तुरंत जमानत भी दे दी। राहुल गांधी को आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत दोषी करारा दिया गया है। वहीं अब इसको लेकर भाजपा सरकार के केंद्रीय कानून मंत्री किरने रिजितू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कटाक्ष किया है।
देश के कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि
राहुल गांधी को अब देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा राहुल गांधी जो भी बोलते हैं , उससे केवल कांग्रेस पार्टी को नुकसान होता है। कांग्रेस के नेताओं ने ही बताया है कि राहुल गांधी के रवैये से सब खराब हो गया, पार्टी डूब रही है।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भापजा राज्यसभा सांदद सुशील मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी
मैं भी मोदी हूं, मैंने राहुल गांधी के बयान को सुनने पर अपमानित महसूस किया था। मैंने भी राहुल गांधी के खिलाफ एक मानहानि का मुकदमा पटना के कोर्ट में दर्ज कराया है। मुझे उम्मीद है कि पटना के कोर्ट से मुझे न्याय मिलेगा।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने ये बयान लोकसभा चुनाव कर्नाटक में 2019 में एक रैली में कहा था। राहुल गांधी ने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता हैं? राहुल गांधी के इस विवादित बयान के खिलाफ भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पुरनेश मोदी ने याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद को दो साल की जेल की सजा सुनाई थी हालांकि इस सजा के बाद कोर्ट से उन्हें तुरंत जमानत भी मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications