वीडियो विवाद में विराट-अनुष्का के सपोर्ट में आए किरेन रिजिजू, कहा- उन्हें पब्लिसिटी की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उनकी पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का सड़क पर कचरा फेंक रहे एक शख्स को नसीहत दे रही थीं। कोहली ने इस वीडियो को अपलोड करते वक्त संदेश दिया था कि सड़क पर कचरा फेंकने वालों को इसी तरह से सबक सिखाने की जरूरत है। हालांकि इस वीडियो में कचरा फेंकने वाले शख्स और उसकी मां ने भी सोशल मीडिया के ही जरिए विरुष्का पर निशाना साधते हुए उनपर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया था। हालांकि इस मामले पर केंद्रिय मंत्री किरेन रिजिजू ने कोहली का समर्थन किया है।

किरेन रिजिजू ने किया विराट और अनुष्का का समर्थन

किरेन रिजिजू ने किया विराट और अनुष्का का समर्थन

किरेन रिजिजू ने ट्वीट करते हुए कहा, 'विराट और अनुष्का को पब्लिसिटी की जरुरत है? वे निजता की लालसा रखते हैं? ये हमारा आचरण और हमारी मानसिकता को दर्शाता है। सामाजिक भावना और नैतिक व्यवहार हमारे पास धन और शिक्षा के साथ नहीं आता है। आइयें भारत को साफ रखें।'

कोहली द्वारा अपलोड किए गए वीडियो पर विवाद

कोहली द्वारा अपलोड किए गए वीडियो पर विवाद

कोहली द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो का जवाब देते हुए अरहान ने अपने पोस्ट में एक डिस्कलेमर के साथ अपनी बात शुरू की और कहा कि मेरा इस पोस्ट को लिखने के पीछे किसी तरह की लोकप्रियता कमाने का कोई इरादा नहीं है। वहीं आगे लिखा, 'मैं अपनी गलती पर शर्मिंदा हूं लेकिन वह कचरा मेरी गाड़ी से गलती से बाहर निकला है लेकिन जिस तरह से अनुष्का चिल्ला रही थी, वो कचरा उससे कम गंदा है।'

विराट-अनुष्का पर सस्ती लोकप्रियता का शख्स की मां ने लगाया था आरोप

विराट-अनुष्का पर सस्ती लोकप्रियता का शख्स की मां ने लगाया था आरोप

वहीं, कचरा फेंकने वाले शख्स अरहान सिंह की मां गीतंजलि एलिजाबेथ ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि सफाई अभियान के नाम पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का स्टंट हम नहीं कर सकते। विराट और अनुष्का, आप दोनों ने मेरे बेटे के बारे में वीडियो अपलोड करके निजता के बेसिक अधिकार का उल्लंघन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+