किरण बेदी नहीं होंगी दिल्ली मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार: भाजपा

बार- बार इस कुर्सी के लिए किरण बेदी का नाम उछाला जा रहा है। इस नाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने एक सिरे से खारिज कर दिया है। डॉ. हर्षवर्धन का साफ कहना है कि किरण बेदी को भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाने की चर्चा बेबुनियादी है और पार्टी में इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। इससे पूर्व भी भाजपा इस पर स्थिति स्पष्ट कर चुकी है लेकिन किरण बेदी की तरफ से बार- बार सामने आ रहे बयान के बाद यह उलझन की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- आम आदमियों पर खास किताब
इस मामले में किरण बेदी द्वारा किए गए ट्विटर पर किए गए ट्विट के बाद तूल पकड़ा था। वहीं दिल्ली की कमान डॉ. हर्षवर्धन को ही दिए जाने के मसले पर भी डॉ. हर्षवर्धन पहले ही साफ कर चुकी है कि उनके संबंध में आज तक उन्होंने कोई निर्णय नहीं किया है।
पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उनको नेतृत्व दिया था और इसके बाद लोकसभा चुनावों में उतरने के आदेश दिए थे। इन आदेशों पर ही उन्होंने इन चुनावों में उतरने का फैसला लिया था। अब दिल्ली के नेतृत्व के संबंध में भी पार्टी आलाकमान ही आखिरी निर्णय लेगी। हालांकि कई बार किरण बेदी ने भी अपने बयानों से सकारात्म्क संकेत दिए थे, जिन पर अब विराम लग गया है।












Click it and Unblock the Notifications