मैं नहीं हारी, पार्टी को करना चाहिए हार पर मंथन- किरण बेदी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में जिस तरह से आम आदमी पार्टी को चमात्कारिक बहुमत मिला है उससे भारतीय जनता पार्टी चारो खाने चित्त हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी का मास्टर स्ट्रोक कही जाने वाली किरण बेदी भी कृष्णा नगर सीट से हार गयी।
भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी कृष्णानगर विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एस.के. बग्गा ने 2,277 वोटों के अंतर से हराया।
लेकिन खुद की हार को स्वीकार करते हुए किरण बेदी ने कहा कि मेरी हार नहीं हुई है ये पार्टी की हार है। भारतीय जनता पार्टी को इस हार का मंथन करना चाहिए। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए एक भी पैसा नहीं दिया। उन्होंने पार्टी को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि शीर्ष नेतृत्व ने उनमें भरोसा दिखाया।
चुनाव नतीजों के स्पष्ट रुझान मिलने के बाद किरण ने आप नेता अरविंद केजरीवाल को चुनाव में उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से जो वादे किए उन्हें पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत कुछ किया जाना है और उन्हें तेजी से करना होगा।
किरण
ने
राष्ट्रीय
राजधानी
में
अतिक्रमण
का
मुद्दा
उठाया
और
उम्मीद
जताई
कि
नई
सरकार
इस
दिशा
में
कार्रवाई
करेगी।
उन्होंने
कहा
कि
वह
अब
भी
भाजपा
से
गहराई
से
जुड़ी
हैं।