VIDEO : 6 फुट के किंग कोबरा ने वाइपर को बनाया शिकार, देखिए निगलने के बाद क्या हुआ ?

6 फुट के किंग कोबरा ने वाइपर को बनाया शिकार, देखिए निगलने के बाद क्या हुआ ? king cobra russell viper banki odisha

भुवनेश्वर, 22 अगस्त : इंटरनेट के जमाने में कई घटनाएं ऐसी हैं जो सरहदों को तोड़कर वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 6 फुट के किंग कोबरा ने एक सांप / वाइपर को शिकार बनाया। दिल दहला देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुनिया में सबसे जहरीले सांप में एक की पहचान रखने वाले किंग कोबरा ने एक सांप को निगल लिया।

किंग कोबरा रसेल वाइपर का शिकार

किंग कोबरा रसेल वाइपर का शिकार

ओडिशा से एक वीडियो वायरल हुई है। दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक किंग कोबरा ने मौके पर मौजूद दूसरे सांप को निगल लिया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक किंग कोबरा रसेल वाइपर का शिकार करता है।

सांप को उगलने में कामयाब

सांप को उगलने में कामयाब

सांप / रसेल वाइपर को निगलने के बाद 6 फीट के किंग कोबरा को संघर्ष करते देखा गया। सांप को जिंदा निगल जाने के बाद किंग कोबरा काफी जद्दोजहद के बाद सांप को उगलने में कामयाब रहता है।

कोबरा ने एक रसेल वाइपर को जिंदा निगला

कोबरा ने एक रसेल वाइपर को जिंदा निगला

किंग कोबरा का सांप निगलने का वीडियो इंडिया डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा के बांकी नाम की जगह का है। छह फुट लंबे किंग कोबरा ने एक रसेल वाइपर को जिंदा निगलने के बाद उसे छोड़ दिया। वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कोबरा सांप को उगल देता है।

कोबरा की पकड़ से छूटा सांप

कोबरा की पकड़ से छूटा सांप

वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक किंग कोबरा ने जिस सांप को जिंदा निगल लिया था कोबरा की पकड़ से मुक्त होने के बाद हिलता-डुलता दिखा। लोगों को मुताबिक रसेल वाइपर की मौत नहीं हुई।

नीचे देखें वायरल वीडियो--

जहर से बचना मुश्किल

स्थानीय लोगों ने सांप का रेस्क्यू करने वाली टीम को बुलाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वन कर्मियों ने दोनों सांपों को प्राकृतिक आवास में ले जाकर छोड़ दिया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विशेषज्ञों का मानना ​​है कि रसेल वाइपर के लिए कोबरा के न्यूरोटॉक्सिक जहर से बचना मुश्किल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+