'संसद, राम मंदिर उद्घाटन में राष्ट्रपति मुर्मू, कोविंद को नहीं बुलाया क्योंकि...', खड़गे का BJP पर बड़ा आरोप
चुनावी मौसम के बीच राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगाने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की एनडीए सरकार और बीजेपी को निशाने पर लिया है। राम मंदिर और संसद के नए भवन के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ना बुलाए जाने पर बीजेपी की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। खड़गे ने कहा कि देश उच्च पद पर आसीन किसी नेता की इस तरह से उपेक्षा बीजेपी ही कर सकती है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर बड़े सवाल खड़े गए। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को केंद्र भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में अभी भी अनुसूचित जाति (SC) को देश भर में भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

खड़गे ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से हैं। इसलिए उन्हें संसद के नए भवन और अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के लिए नहीं बुलाया गया।
एक इटरव्यू में मल्लिकार्जुन खड़गे इस सवाल का भी जवाब दिया कि उन्होंने राम मंदिर उद्घाटन में जाने से इनकार क्यों किया। खड़गे ने कहा, "यह व्यक्तिगत आस्था है। जो चाहे, उस दिन, अगले दिन या किसी भी दिन जा सकता है... वो (मोदी) पुजारी नहीं हैं। उन्हें राम की मूर्ति स्थापित क्यों करनी चाहिए...उन्होंने सिर्फ राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए ही ऐसा किया। मंदिर का एक तिहाई हिस्सा भी पूरा नहीं हुआ... क्या यह राजनीतिक समारोह था या धार्मिक समारोह? आप धर्म को राजनीति के साथ क्यों मिला रहे हैं?"
-
Gold Silver Rate Today: चांदी 26,000 सस्ती, 10 ग्राम सोना 7000 लुढ़का, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट -
24 साल की Ramya के कातिलाना Video देख लोगों के छूटे पसीने, बेचा अचार फिर किया ऐसा काम, इंटरनेट पर मची तबाही -
UPSC Result: कौन हैं राजा मोहिद्दीन, UPSC टॉप-10 में इकलौते मुस्लिम की कहानी, 53 मुसलमान कैंडिडेट्स भी सफल -
Anuj Agnihotri: AIIMS से IAS तक का सफर, अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, पहले ही एटेम्पट में किया कमाल! -
IAS Success Story: परचून के दुकानदार की बेटी IPS से बनी IAS, UPSC में 9वीं रैंक- Astha Jain की कहानी -
Video:'ये सब संजय झा और ललन सिंह का किया धरा है', नीतीश के राज्यसभा पर साले अनिल का चौंकाने वाला खुलासा -
IAF Su‑30 MKI Fighter Jet: असम में लापता लड़ाकू विमान के दोनों पायलट शहीद, रात 1 बजे मिला प्लेन का मलवा -
PM Kisan: बिना फिंगरप्रिंट के होगा वेरिफिकेशन और खाते में आ जाएगी किस्त! ऐसे डाउनलोड करें पीएम किसान मोबाइल ऐप -
66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच -
Balen Shah: कौन हैं बालेन शाह, 35 की उम्र में बनने वाले हैं नेपाल के नए PM! क्या है धर्म? पत्नी क्या करती है? -
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ग्लैन मैकग्राथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि -
UPSC Civil Services 2025: कौन हैं AIR 3 की रैंक पाने वाले Akansh Dhull? पिता का है BJP से खास कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications