KRK ने फिर उगला जहर कहा, मोदी जी के डर से खान सुपरस्‍टार ईद मुबारक नहीं कहते

27 जून को रात करीब आठ बजे किए गए इस विवादित ट्वीट के बाद केआरके ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। एक ट्विटर यूजर ट्वीट करते हुए लिखते हैं, ‘अच्छा होगा खान के साथ तुम भी घर वापसी कर लो।’

मुंबई। माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर उलजलूल ट्वीट कर चर्चा में रहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने अक्षय कुमार के बाद अब बॉलीवुड के सुपरस्‍टार खानों (शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान) को निशाने पर लिया है। केआरके ने ऐसा इन एक्‍टर्स द्वारा ईद की मुबारकबाद नहीं देने पर किया है।

बीजेपी से डरकर ईद मुबारक तक नहीं कहते

बीजेपी से डरकर ईद मुबारक तक नहीं कहते

केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘मोदी जी का भी जलवा है! अब तो खान सुपरस्टार्स बीजेपी के डर से ईद मुबारक तक नहीं कहते! हो सकता है खान बदलकर कुमार लगा लें!'इस ट्वीट के बार केआरके ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए।

यूजर्स ने दिया घर वापसी का सलाह

27 जून को रात करीब आठ बजे किए गए इस विवादित ट्वीट के बाद केआरके ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। एक ट्विटर यूजर ट्वीट करते हुए लिखते हैं, ‘अच्छा होगा खान के साथ तुम भी घर वापसी कर लो।' एसके लिखते हैं, ‘सही है वैसे भी भारतीय मुस्लिम पहले हिंदू ही थे जो बाद में मुस्लिम बन गए। असली मुस्लिम सिर्फ अरब के देशों में हैं।'

बाल ठाकरे वाला केस याद है ना KRK

नेमातुल्लाह लिखते हैं, ‘आपने विश किया था, आप किसी से नहीं डरते...बाल ठाकरे वाला केस तो याद ही होगा ना? एसआरके में दम है।' ड्रेगन पॉवर वन लिखते हैं, ‘खान हो या कुमार, अल्लाह हो या राम, दरगाह हो या मंदिर, क्या फर्क पड़ता है। ये सारी आदमी की सोच हैं। प्रेम से देखों तो सब अच्छा है।'

इससे पहले अक्षय कुमार को लिया था निशाने पर

इससे पहले ईद की मुबारकबाद ना देने पर केआरके ने अक्षय कुमार निशाना साधते हुए कहा, ‘अक्षय कुमार लोगों को ईद मुबारक नहीं कहना चाहते। आप अंदाजा लगा सकते हैं अक्षय कितने कट्टर भक्त हैं।' हालांकि थोड़ी ही देर बाद केआरके ने वो ट्वीट हटा दिया है। ट्वीट डिलीट करने के पीछे कारण हो सकता है कि शायद बाद में केआरके को ये महसूस हुआ हो कि उन्होंने बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार के लिए शायद थोड़े गलत शब्दों का इस्तेमाल कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+