Video Khan Sir: इजराइल फिलीस्तीन मामले पर क्या बोले खान सर, बताया भारत को किसका साथ देना चाहिए?
Khan Sir on Israel Hamas War: इजराइल और हमास में खूनी संघर्ष जारी है। 07 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला किया था, इसके बाद से लेकर अब तक इजराइल में 1400 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गाजा में अब तक 2450 लोगों की मौत हुई है। इस बीच पटना वाले खान सर ने भी इजराइल हमास जंग पर बड़ी बात कही है। खान सर ने ये भी बताया है कि भारत को इजराइल या हमास किसका समर्थन करना चाहिए।
बता दें कि दुनिया हमास को फिलिस्तीनी आतंकी संगठन के नाम से जानती है, जिसका गाजा पट्टी पर कब्जा है। अपने कोचिंग क्लास में खान सर ने इजराइल-फिलीस्तीन मामले पर पढ़ाते हुए कहा कि, 'हम लोगों को क्या जरूरत है, दूसरे के चक्करों में पड़ने की। हमारे यहां कश्मी के मुद्दे पर कौन आता है।'

इजराइल या फिलीस्तीन, भारत को किसका देना चाहिए साथ?
खान सर कहते हैं, 'कोई भी देश जब युद्ध लड़ता है तो वो 20 साल पीछे चला जाता है। तो उसके पास उतना पैसा होना चाहिए। आप देखिए, इजराइल हमास को मारने के लिए अमेरिका को साथ लेकर आ गया है। और वह भारत से मांग कर रहे हैं कि भारत खुलकर समर्थन करे...? इजराइल से हमें हथियार मिल रहा है तो अरब वालों से पेट्रोल मिलता है...तो हमलोगों को क्या जरूरत है, दूसरों के चक्कर में पड़ने की। हमारे यहां कश्मीर मामले में कौन आता है...।'
खान सर बोले- हमको पूछना चाहिए कि तुम कितना हमारे साथ हो?
खान सर ने आगे कहा, 'दोनों देश सक्षम हैं, हमलोगों को उनसे मतलब नहीं हैं। अंग्रेज हमारे यहां रहे हैं तो हमने भी उनसे कुछ सीख लिया है। जब तुम हमारे को लड़ा कर मजा ले रहे हो, तो हमको तुम्हारी लड़ाई देखने में क्या जाता है। हम लोग भारत के साथ हैं। उनसे हमको पूछना चाहिए कि तुम कितना हमारे साथ हो...हम भी उतना ही तुम्हारे साथ हैं। हम लोग अमेरिका के साथ भी हैं और रूस के साथ ही हैं।''
खान सर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई लोगों ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications