हमेशा शांत रहने वाले खान सर को अचानक क्यों आया गुस्सा? आपा खो बैठे बच्चों के फेवरेट टीचर, सामने आया Video
अपनी शालीनता के लिए लाखों फैंस के बीच मशहूर खान सर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मीडिया के सवालों का उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर क्लिप देखने के बाद खान सर को जबरदस्त ट्रोलिंग मिल रही है।
खान सर वही हैं, जो कठिन से कठिन बात को भी बच्चों को बड़े प्यार से समझाते हैं। यही वजह है कि लाखों बच्चे उन्हें दिल से प्यार करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि यही खान सर हाल ही में अपने अलग अंदाज के लिए ट्रोल हो रहे हैं, जो शायद बच्चों ने कभी पहले नहीं देखा होगा।

दरअसल, दिल्ली हादसे को लेकर पूरी राजधानी की कोचिंग्स पर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में मीडिया ने जब खान सर की कोचिंग पर भी सवालिया निशान खड़े किये तो वो थोड़े से बौखलाए दिखे। खान सर ने कहा कि हमने सेंटर्स में कहीं 3 तो कहीं पर 5 रास्ते रखे हुए हैं। ये इसलिए किया है कि ताकि इमरजेंसी के वक्त कोई दिक्कत ना आए। हमने पूरी व्यवस्था की हुई है।
खान सर की कोचिंग में फर्श पर थर्माकोल और प्रॉपर वेंटिलेशन ना होने को लेकर जब सवाल किये गये तो उन्होंने घबराते हुए कहा कि हम व्यवस्था करा देंगे। इसके बाद एक रिपोर्टर ने कहा कि खान सर आप तो बड़ा नाम हैं, फिर भी ऐसी व्यवस्था। आप पैसा भी तो लेते ही होंगे। इसके बाद खान सर को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि आप पहले तो पता करके आइये कि कितने पैसे लिये जाते हैं। आप इंटरव्यू लीजिये इंटेरोगेशन नहीं।
रिपोर्टर ने कहा कि हम समझ रहे हैं कि आप अहंकार में लबालब हैं। मगर दिल्ली हादसे में 3 बच्चे मारे गए हैं। इसपर सवाल कर रहे हैं। इसके बाद खान सर उल्टे मीडिया पर ही चढ़ते नजर आए कि जब भी कुछ ऐसी घटना होती है तो आप लोग कहां होते हैं।
बताते चलें कि खान सर स्टूडेंट्स के बीच जाना-माना नाम हैं। अकसर स्टूडेंट्स के बीच शांत और हंसते रहने वाले खान सर का ये अंदाज लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications