2011 में मुंबई के अंधेरी में हुए डबल मर्डर के चश्मदीद गवाह की हत्या
मुंबई। मुंबई के अंधेरी में 2011 में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद की सोमवार सुबह लाश बरामद हुई है। वो बीते 24 घंटे से गायब थे। 40 साल के अवनीश बाली की लाश अंधेरी ईस्ट के एमआईडीसी एरिया में मिली है। बाली की बर्बरतापूर्वक हत्या की गई है। 2011 में अंधेरी में कीनान संतोष और रिबेन फर्नांडेज को कुछ लोगों ने चाकुओं से गोद-गोदकर मार डाला था। ये लोग कुछ लड़कियों के साथ बदतीमीजी कर रहे थे, जिसका कीनान और रिबेन ने विरोध किया था। इस पर इन दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया गया था।

एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, बाली बीते 24 घंटे से गायब थे। उनका शव सोमवार सुबह मिला। पुलिस ने बताया है कि बाली 2011 के हत्याकांड में चश्मदीद गवाह होने के साथ-साथ इस मामले मुख्य शिकायतकर्ता भी थे। बताया गया है कि बाली पुलिस मुखबिर भी थे। ये मामला इस समय बॉम्बे हाईकोर्ट में है।
कीनान और रिबेन की हत्या 20 अक्टूबर 2011 की शाम की गई थी, जब वो अपनी महिला दोस्तों को एक ग्रुप से बचाने की कोशिश कर रहे थे, जो उनके साथ बदतमीजी कर रहा था। ये सभी शाम को डिनर के बाद बाहर निकले थे, जहां कुछ लोगों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इन लोगों ने जब उन्हें रोका तो इनको चाकू मार दिया गया। ये मामले उस समय देशभर में चर्चा का विषय बना था और इसको लेकर काफी गुस्सा देखा गया था।
-
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Mumbai Metro Update: 10.5 किमी सेक्शन का सफल ट्रायल रन, वडाला से गैमुख तक लोगों को मिलेगी राहत -
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications