Video: सेना के जवानों संग जमकर थिरके अक्षय कुमार, 'केसरी' गुलाल और अबीर संग खेली होली
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ' केसरी' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं, यह फिल्म 21 मार्च को यानी कि होली के दिन रिलीज होने रही है। इसी के चलते अक्षय इसकी प्रमोशन के लिए अपने फैन्स के बीच जा रहे हैं और इसी सिलसिले में वो बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) जवानों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने जमकर जवानों संग डांस किया कर गुलाल और अबीर संग होली खेली।

सेना के जवानों संग जमकर थिरके अक्षय कुमार
अक्षय और सेना के जवानों की मस्ती का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोगों ने अक्षय के इस अंदाज की जमकर तारीफ भी की है, यही नहीं लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि 'केसरी' फिल्म में अक्षय एक सिख जवान के किरदार में नजर आएंगे।
सारागढ़ी युद्द
गौरतलब है कि फिल्म 'केसरी' की कहानी सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है, जो कि 1894 में हुआ था। उस समय भारत की उत्तर पूर्वी सीमा पर अफगानी हमला कर रहे थे, वे वहां बसे दो किलों लुकहार्ट और गुलिस्तान पर अपना कब्ज़ा करना चाहते थे।

21 सिख जवान
उन दोनों किलों के बीच एक छोटा सा किला था सारागढ़ी बाकि दो किलों तक पहुंचने के लिए के लिए अफगानों के लिए सारागढ़ी को जीतना बहुत ही जरूरी था इसलिए अफगानों ने 1000 सैनिको के साथ इस किले पर हमला कर दिया था, जिस वक्त अटैक हुआ था उस वक्त उस किले में मात्र 21 सिख जवान तैनात थे।

वीरता का सबूत
जिन्होंने वीरता का सबूत देते हुए अपना सिर कटाना उचित समझा और वो सब एक होकर 1000 अफगानों से भिड़ गए , यही नहीं उन्होंने 180 अफगानियों को मौत के घाट उतारकर वीरगति प्राप्त की थी, फिल्म 'केसरी' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणिती चोपड़ा भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications